rrb ntpc ug 2026 for 1688 vacancy application begins check eligibility salary selection process

rrb ntpc ug 2026 for 1688 vacancy application begins check eligibility salary selection process


RRB NTPC UG 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर करना है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है. नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे में इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,688 रिक्तियों पर बहाली होगी. ये रिक्तियां चार पदों- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के लिए है.

चुने गए उम्मीदवारों को पद के आधार पर 19,900 रुपये से लेकर 21,700 रुपये तक का शुरुआती मासिक वेतन मिलेगा. आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में विस्तार से.

RRB NTPC UG 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 अक्टूबर, 2026
आवेदन करने की अंतिम तारीख: 13 नवंबर, 2026, रात 11:59 बजे तक
आवेदन में सुधार की विंडो: 16 नवंबर से 25 नवंबर, 2026 तक

RRB NTPC UG 2026 : पोस्ट वाइज वैकेंसी

कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क – 700
अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट – 200
जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट – 600
ट्रेन्स क्लर्क – 188

RRB NTPC UG 2026 : भर्ती के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए. जबकि, SC/ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और 12वीं से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन में निर्धारित छूट लागू होगी.
इसके साथ ही कुछ पदों के लिए टाइपिंग स्किल भी जरूरी है.

उम्र सीमा- 1 जनवरी 2027 तक उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. आयु में छूट के नियम लागू होंगे. ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलेगी.

RRB NTPC UG 2026 : चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) के दो चरण शामिल हैं. पहले चरण की परीक्षा में प्राप्त नॉर्मलाइजेशन स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे चरण की सीबीटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

पहला चरण-

सीबीटी-1 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट की होगी.

सीबीटी-1 में 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, 30 प्रश्न गणित, 30 जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के होंगे. मानसिक विकलांगता वाले पात्र उम्मीदवार, जिन्हें स्क्राइब की सहायता लेने की अनुमति है, उन्हें 120 मिनट मिलेगा.

इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे. इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी. अगर गलत जवाब दिया तो 1/3 अंक कट जाएंगे.

दूसरा चरण

पहले चरण की परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर सीबीटी-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इस चरण की परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी.

इसमें जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, गणित के 35 और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें भी निगेटिव मार्किंग होगी. जहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा.



Source link