Last Updated:
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने वाला है. जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. अलवर, डीग, झुंझुनूं, सीकर और डीडवाना-कुचामन समेत कई क्षेत्रों में ओले गिरने की आशंका है. बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पककर तैयार फसलों और खुले में रखे अनाज को नुकसान से बचाने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.
राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर 11 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है
जयपुर. राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगह मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में मौसम का असर अधिक दिखाई दे सकता है. वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में भी बादल बरसने के आसार हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश का अनुमान है
बीकानेर संभाग में ओले गिरने की आशंका
राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 2-3 दिन बारिश होने की प्रबल संभावना।
बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में पककर तैयार, खुले आसमान में पड़ी फसलों तथा कृषि एवं अनाज मंडियों में भी खुले आसमान में रखे अनाज व जिंसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। https://t.co/pa9wkmqZmk— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 14, 2026