Navratri Day 5 Colour: मां स्कंदमाता को प्रिय है पीला रंग, 5वें दिन ऐसे स्टाइल करें अपने एथनिक आउटफिट्स

Navratri Day 5 Colour: मां स्कंदमाता को प्रिय है पीला रंग, 5वें दिन ऐसे स्टाइल करें अपने एथनिक आउटफिट्स


Last Updated:

Navratri Day 5 Colour: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना होती है. इस पावन अवसर पर पीला रंग पहनने से सकारात्मकता और सौभाग्य आता है. जानें पीले अनारकली सूट से लेकर गोटा-पत्ती साड़ी और लहंगे तक के बेस्ट एथनिक लुक्स. साथ ही जानें पीले आउटफ़िट के साथ परफेक्ट मेकअप और हेयरस्टाइल चुनने के आसान टिप्स.

Top Deals Inside

नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है. मां को ममता, प्रेम और करुणा का प्रतीक माना जाता है. उनकी गोद में भगवान कार्तिकेय बाल रूप में विराजमान रहते हैं. मां स्कंदमाता की पूजा करने वाले भक्त सुख-समृद्धि और संतान के कल्याण की कामना करते हैं. नवरात्रि में हर दिन के रंग को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह रहता है. पांचवें दिन के लिए पीले रंग के कपड़ों को खास तौर पर पसंद किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी पूजा के लिए तैयार हो रही हैं और चाहती हैं कि आपका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ स्टाइलिश भी लगे, तो पीले रंग के एथनिक आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं. साड़ी से लेकर सूट और कुर्ता सेट तक, ऐसे कई विकल्प हैं जो आपको खूबसूरत फेस्टिव लुक दे सकते हैं.(All Image Credit: pinterest)

पीले रंग की साड़ी से पाएं ग्रेसफुल लुक- अगर आप पूजा के दिन साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो पीले रंग की साड़ी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. हल्की पीली कॉटन साड़ी, बनारसी सिल्क या गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी आपको खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक दे सकती है. दिन में पूजा के लिए तैयार हो रही हैं, तो हल्के पीले रंग की साड़ी के साथ छोटी बिंदी, गोल्डन झुमके और सिंपल चूड़ियां पहनें. वहीं, शाम की पूजा या गरबा के लिए पीली सिल्क साड़ी के साथ हैवी ईयररिंग्स और स्लीक बन अच्छा लगेगा. साड़ी के साथ ब्लाउज का कॉन्ट्रास्ट भी आपके लुक को खास बना सकता है.(All Image Credit: pinterest)

अनारकली सूट में दिखेंगी खूबसूरत- साड़ी संभालना आपको थोड़ा मुश्किल लगता है, तो पीले रंग का अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं. इसकी फ्लेयर्ड डिजाइन आपके लुक को खूबसूरत बनाती है और त्योहार के लिए एकदम सही रहती है. आप हल्दी पीले, मस्टर्ड या पेस्टल येलो रंग का सूट चुन सकती हैं. अगर सूट पर कढ़ाई या गोल्डन वर्क है, तो जूलरी को थोड़ा हल्का रखें. वहीं, प्लेन सूट के साथ कढ़ाई वाला दुपट्टा पहनने से आपका पूरा लुक निखर जाएगा. पैरों में जूती या सैंडल पहनें, ताकि पूजा और घूमने-फिरने के दौरान आराम भी बना रहे.(All Image Credit: pinterest)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुर्ता सेट से बनाएं सिंपल और स्टाइलिश लुक- अगर आपको ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है, तो पीले रंग का कुर्ता सेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा. स्ट्रेट कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट और दुपट्टा पहनकर आप आसानी से तैयार हो सकती हैं. थोड़ा ट्रेंडी लुक चाहिए, तो ए-लाइन कुर्ता, पलाजो या शरारा सेट भी चुन सकती हैं. ऑफिस से सीधे पूजा में जाना हो, तब भी यह आउटफिट अच्छा विकल्प है. इसके साथ छोटे झुमके, घड़ी और आरामदायक फुटवियर पहनें. कुर्ते पर हल्की कढ़ाई या चिकनकारी का काम हो, तो बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी आपका लुक काफी आकर्षक लगेगा.(All Image Credit: pinterest)

लहंगे के साथ पाएं फेस्टिव लुक- नवरात्रि में गरबा या डांडिया खेलने का प्लान है, तो पीले रंग का लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा सकता है. मिरर वर्क, गोटा-पट्टी या रंगीन कढ़ाई वाला लहंगा त्योहार के माहौल के साथ खूब जंचता है. आप इसके साथ कंट्रास्ट में हरा, गुलाबी या लाल ब्लाउज भी पहन सकती हैं. अगर लहंगा हैवी है, तो जूलरी हल्की रखें, ताकि डांस करते समय परेशानी न हो. वहीं, लहंगा सिंपल है, तो ऑक्सीडाइज्ड जूलरी और रंगीन चूड़ियों के साथ इसे नया अंदाज दे सकती हैं.(All Image Credit: pinterest)

जूलरी और मेकअप से पूरा करें लुक- अच्छा आउटफिट चुनने के बाद जूलरी और मेकअप पर भी ध्यान देना जरूरी है. पीले रंग के कपड़ों के साथ गोल्डन, पर्ल जूलरी हमेशा खूबसूरत लगती है. अगर आपको थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद है, तो ऑक्सीडाइज्ड झुमके या सिल्वर जूलरी भी ट्राई कर सकती हैं. मेकअप में हल्का बेस, काजल, मस्कारा और न्यूड या गुलाबी लिपस्टिक आपके चेहरे को फ्रेश लुक देंगे. दिन में पूजा के लिए जा रही हैं, तो मेकअप हल्का रखें. शाम की पूजा या गरबा के लिए चाहें तो आईलाइनर और लिप कलर थोड़ा बोल्ड रख सकती हैं.(All Image Credit: pinterest)

दुपट्टे और फुटवियर से भी बदल सकता है अंदाज- कई बार पूरा आउटफिट बदलने की जरूरत नहीं होती, बस उसे स्टाइल करने का तरीका बदलने से नया लुक मिल जाता है. आपके पास पहले से पीला कुर्ता या सूट है, तो उसके साथ गुलाबी, हरा या लाल रंग का दुपट्टा पहनकर कॉन्ट्रास्ट बना सकती हैं. दुपट्टे को एक तरफ पिन करने या खुले अंदाज में कैरी करने से भी लुक बदल जाता है. फुटवियर में ट्रेडिशनल जूती, एथनिक सैंडल या कम हील वाली सैंडल चुनें. खासकर गरबा खेलने जा रही हैं, तो ऐसे जूते पहनें जिनमें पैर आराम से टिके रहें और फिसलने का डर कम हो.सबसे जरूरी है कि आपका पहनावा मौके के हिसाब से हो और आप उसमें सहज महसूस करें.(All Image Credit: pinterest)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। ‘लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.’



Source link