MP Weather: बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड! 20 अक्टूबर के बाद रातें होंगी सर्द, ग्वालियर-चंबल में अलर्ट


Last Updated:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से अगले चार दिनों तक ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा के कई इलाकों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जताया गया है. किसानों को फसल सुरक्षित रखने और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आइए जान लेते हैं आईएमडी का ताजा अपडेट कि कैसा रहेगा आज का मौसम…

Top Deals Inside

भोपाल समेत पूरे MP में 15 से 18 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का अलर्टZoom

आचार्य शिवकांत(Bhopal),

Aaj Ka MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. गुरुवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सबसे ज्यादा असर ग्वालियर और चंबल में देखने को मिल सकता है. मौसम में आए इस बदलाव का सबसे ज्यादा प्रभाव ग्वालियर और चंबल में रहने की संभावना है. यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. अचानक मौसम बदलने से आम लोगों को आने-जाने और रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो सकती है. भोपाल समेत मध्य प्रदेश में 15 से 18 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी है. ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा में बारिश की संभावना है. हवाएं 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इंदौर में तापमान 17 डिग्री तक गिर गया है, जबकि 20 अक्टूबर के बाद रात में ठंड बढ़ने के आसार हैं.

उज्जैन, सागर और रीवा में भी बारिश के आसार
ग्वालियर और चंबल के अलावा उज्जैन, सागर और रीवा के कुछ जिले भी बारिश से भीगेंगे. इन इलाकों में भी आने वाले चार दिनों में बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुककर बारिश हो सकती है. कई जगह आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. किसानों की फसल खेतों में खड़ी है या कटाई के बाद खुले में रखी है, वे उसे सुरक्षित जगह पर रख लें.

आम लोग इन बातों का रखें ध्यान
तेज आंधी या बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे या खुले मैदान में न खड़े हों
कमजोर दीवारों, होर्डिंग और बिजली के खंभों से दूर रहें
जरूरी न हो तो तेज बारिश के समय घर से बाहर न निकलें
गाड़ी धीमी गति से चलाएं, क्योंकि बारिश में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं
मोबाइल और जरूरी सामान पहले से चार्ज रखें, क्योंकि आंधी में बिजली गुल हो सकती है

मौसम को लेकर अलर्ट पर प्रशासन
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से 15 अक्टूबर से फिर से बारिश का दौर राज्य में जारी रह सकता है, खासकर पूर्वोत्तर जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा.



Source link