Imran Khan Family: पिता हिंदू, नाना भारतीय, फिर कैसे अमेरिकी नागरिक बने इमरान खान? आमिर के भांजे की फैमिली हिस्ट्री

Imran Khan Family: पिता हिंदू, नाना भारतीय, फिर कैसे अमेरिकी नागरिक बने इमरान खान? आमिर के भांजे की फैमिली हिस्ट्री


Last Updated:

बॉलीवुड में काम करने वाले एक्टर इमरान खान को मुंबई के प्रोटेस्ट में शामिल होना भारी पड़ा है. मुंबई पुलिस ने उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस थमाया है. चलिए बताते हैं आमिर खान की फैमिली से उनका क्या कनेक्शन है.

Top Deals Inside

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की मुसीबतें बढ़ गई हैं. मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें भारत छोड़ने का आदेश देते हुए नोटिस थमाया गया है. वह कुछ दिन पहले गर्लफ्रेंड लेखा के साथ हिरासत में भी लिए गए थे. ये कारवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद हुई है.

इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरित न होते हुए भी देश के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में ये कारवाई की गई है. उन्हें गैर भारतीय नागरिक होने की 28 अक्टूबर तक की तारीख दी गई है. चलिए आपको इमरान खान की पूरी फैमिली के बारे में बताते हैं. आखिर कैसे उनके रिलेशन में आमिर खान कैसे आते हैं. उनका परिवार कैसे अमेरिका पहुंचा और कैसे वह अमेरिका के नागरिक बन गए.

इमरान खान की सिटिजनशिप: इमरान खान के पास अमेरिकी नागरिकता जन्म से ही है, क्योंकि उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मैडिसन शहर में हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भारतीय पासपोर्ट लेने की तमाम कोशिश भी की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इमरान खान की मां मुस्लिम हैं तो पिता हिंदू. उनके पिता का नाम अनिल पाल है. इमरान खान के पिता अनिल पाल पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनयिर हैं वह 25 साल से अमेरिका में ही रहते हैं. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने बताया था कि जब वह डेढ़ साल के थे तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था.

इमरान खान ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया था कि आखिर वह क्यों पिता का सरनेम पाल नहीं लगाते? क्या इसकी वजह यह हो सकती है कि इमरान की मां नुज़हत खान से शादी करने से पहले उनके पिता ने इस्लाम धर्म अपना लिया था? उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, ‘नहीं, इन बातों में नहीं पड़ते.’

2008 में ‘ई-टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, ‘सरनेम के बारे में ऐसा कुछ नहीं सोचा था. बस कारण ये है कि मेरी परवरिश मेरी मां ने की थी और यही कारण है.’ बता दें इमरान खान की मां नुजहत खान की मां ने दूसरी शादी राज जुत्शी से की थी. एक्टर ने अपने सौतेले पिता को परवरिश में भूमिका निभाई है.

इमरान खान की मां का तलाक राज जुत्शी से भी हो चुका है. इमरान खान जब छोटे थे तो कई साल ऊटी में रहे और बेंगलुरु के बोर्डिंग स्कूल में रहे. फिर उनका अपने पिता से रिश्ता तब बेहतर हुआ जब वह स्कूल की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए.

इमरान खान के पिता अनिल पाल ने कभी दूसरी शादी नहीं की. एक्टर के पिता बंगाल से आते हैं यही कनेक्शन उन्हें बंगाल से जोड़ता है. इसी वजह से एक्स मामी किरण राव से भी खूब बनती है. क्योंकि किरण राव का भी कनेक्शन कोलाकाता से रहा है.

इमरान खान के फैमिली हिस्ट्री की बात करें उनका परिवार फिल्मी दुनिया से गहराई से जुड़ा रहा है. उनके नाना फिल्म निर्माता-निर्देशक नासिर हुसैन थे, जबकि आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन, नासिर हुसैन के भाई थे. यही कनेक्शन है जो इमरान और आमिर को जोड़ता है. इसी लिहाज से आमिर उनके मामा लगते हैं. लेकिन वह उनके सगे मामा नहीं है. क्योंकि आमिर खान और एक्टर की मां कजिन हुए.

यादों की बारात, कयामत से कयामत तक जैसी फिल्में बनाने वाले नासिर हुसैन (इमरान खान के नाना) के दो बच्चे हुए मंसूर खान और नुजहत खान. नुजहत के एक बेटा हुआ इमरान. वहीं मंसूर खान ने टीना खान से शादी की और तीन बच्चे हुए- जयान मैरी खान, पाब्लो खान, जयान खान.

वहीं नासिर हुसैन के भाई ताहिर हुसैन के चार बच्चे हुए आमिर खान, फैजल खान, फरहत खान और निखत खान. पूरे परिवार में बतौर सुपरस्टार आमिर खान हुए. जबिक नासिर हुसैन ने भी खूब नाम कमाया था.

इमरान खान की बात करें तो वह खुद तलाकशुदा हैं. उन्होंने साल 2011 में अवंतिका मल्लिक खान से शादी की थी. दोनों की एक इमारा बेटी भी हैं. इमरान और अवंतिका का साल 2019 में तलाक हो गया था. अब वह पिछले कई साल से लेखा वाशिंगटन के साथ रिलेशनशिप में हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link