Hormuz News : फ्री में चाहिए iPhone 18? तो यहां लगानी पड़ेगी डुबकी, सामने आया वीडियो

Hormuz News : फ्री में चाहिए iPhone 18? तो यहां लगानी पड़ेगी डुबकी, सामने आया वीडियो


iPhone खरीदने के लिए लोग अपनी किडनी बेचने तक को तैयार रहते हैं? या फिर EMI के भारी-भरकम किश्तें चुकाते रहते हैं लेकिन एक जगह यही कीमती iPhone 18 फ्री में लूटे जा रहे हैं. लोग पानी में डुबकी लगा-लगाकर आईफोन उठा ला रहे हैं. इस लूट के कई वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसे देखकर आप भी वहां पहुंचने के लिए बेकरार हो जाएंगे. हालांकि, इस वक्त उस जगह पहुंचना खतरे से खाली नहीं है. क्योंकि ये सब हो रहा है दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री रास्ते ‘होर्मुज’ में, जहां कीमती सामान ले रहे टैंकर पर अटैक हुआ और उससे सारा सामना निकलकर समंदर में उतराने लगा.

होर्मुज में तैर रहे हैं iPhone?

मामला कुछ ऐसा है कि फारस की खाड़ी और ओमान के पास ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में एक बहुत बड़ा कार्गो कंटेनर शिप गुजर रहा था. रास्ते में इस जहाज की एक नेवल माइन यानी समुद्री बारूद से भयानक टक्कर हो गई और जहाज में भीषण आग लग गई.

देखते ही देखते पूरा जहाज समंदर में समा गया. खुशकिस्मती की बात तो ये रही कि जहाज पर सवार सभी 21 क्रू मेंबर्स को सही सलामत बचा लिया गया, लेकिन असली ड्रामा तो इसके बाद शुरू हुआ! इस डूबते जहाज में सैकड़ों ऐसे विशालकाय कंटेनर्स लदे थे, जिनमें एक-दो नहीं, बल्कि हजारों की तादाद में चमचमाते iPhones, महंगे गैजेट्स और विदेशी लग्जरी परफ्यूम्स भरे पड़े थे.

होर्मुज में तैर रहे आईफोन (Video Credit- @ME_Observer_/X)

जैसे ही जहाज डूबा, ये सारे डिब्बे टूट गए और हजारों की तादाद में आईफोन और कीमती सामान समंदर के पानी में बिल्कुल ऐसे तैरने लगे जैसे किसी ने तैरते हुए खिलौने छोड़ दिए हों!

ओमान के मल्लाह बने ‘ट्रेजर हंटर्स’: समंदर में मच गई लूट!

जैसे ही आसपास के गांव वालों और स्थानीय मछुआरों को इस ‘समुद्री लॉटरी’ की भनक लगी, उन्होंने एक सेकंड की भी देरी नहीं की. लोग अपनी-अपनी छोटी-छोटी नावें लेकर समंदर में कूद पड़े। जो पानी कल तक सिर्फ मछलियां देता था, आज वो आईफोन और महंगे परफ्यूम उगल रहा था!

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग किस तरह पानी पर तैरते हुए डिब्बों और आईफोन्स को समंदर से ऐसे बीन रहे हैं, जैसे रास्ते में गिरा हुआ राशन उठा रहे हों. किसी के हाथ में आईफोन के डिब्बे आ रहे हैं, तो कोई लग्जरी परफ्यूम के डिब्बे अपनी नाव में भर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं, ‘लगता है एप्पल वालों ने वॉटरप्रूफिंग टेस्ट करने का सबसे महंगा तरीका ढूंढ निकाला है’!

क्या समंदर में डूबने के बाद भी काम का है iPhone?

भले ही एप्पल दावा करता है कि उसके फोन्स वॉटरप्रूफ होते हैं, लेकिन नमकीन समुद्री पानी में घंटों तैरने के बाद आपका आईफोन चलेगा या फिर सीधा ‘राम नाम सत्य’ होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है! गोताखोरों की चांदी: ओमान के जिन मछुआरों को कल तक मछलियों के लिए घंटों जाल बिछाना पड़ता था, वो आज आईफोन की फसल काट रहे हैं.

उधर एप्पल के शोरूम में लोग किश्तों पर फोन खरीद रहे हैं और इधर होर्मुज की खाड़ी में लोग टोकरी भर-भरकर आईफोन घर ले जा रहे हैं!

इंटरनेट पर मीम्स की आई बाढ़!

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स की सुनामी आ गई है. लोग कह रहे हैं कि इतिहास में पहली बार ऐसा ‘ट्रेजर हंट’ देखने को मिला है जहां नक्शे की जरूरत नहीं, बस अपनी नाव उठाइए और आईफोन निकाल लाइए.

लोग बोल रहे हैं कि एप्पल के नए मॉडल के लिए पैसे खर्च करना फिजूलखर्ची है, तो ओमान का वीजा लगवाइए और समंदर में अपनी किस्मत आजमा लीजिए. क्या पता, मछलियों के जाल में कोई नया आईफोन फंस ही जाए!

होर्मुज की हालत और मैरीटाइम नियमों की धज्जियां

अगर इस पूरी घटना के पीछे की असली सच्चाई और सुरक्षा से जुड़े गंभीर पहलुओं को देखा जाए, तो ये मामला जितना मजाकिया दिख रहा है, उतना ही खतरनाक भी है. ओमान के पास ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ दुनिया के सबसे संवेदनशील और व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल और माल की बड़ी सप्लाई गुजरती है. इस इलाके में किसी कार्गो जहाज का समुद्री बारूद से टकराकर डूब जाना और उस पर सवार 21 क्रू मेंबर्स का बाल-बाल बचना एक बहुत बड़ा हादसा है, जो इस क्षेत्र में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षा संकट को साफ तौर पर उजागर करता है.

समंदर में सामान और महंगे गैजेट्स का इस तरह बह जाना जहाजी कंपनियों और बीमा कंपनियों के लिए करोड़ों रुपये का भारी-भरकम नुकसान है. स्थानीय लोगों के लिए ये भले ही थोड़े समय के लिए मजे या फायदे का सौदा बन गया हो, लेकिन इस तरह खतरनाक समुद्री क्षेत्र में जाकर माल उठाना कानूनी रूप से अवैध है और ये अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम नियमों के खिलाफ भी है.



Source link