Diwali Kab Hai 2026: दिवाली कब है, 8 या 9 नवंबर? तारीख के कन्फ्यूजन को करें दूर, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali Kab Hai 2026: दिवाली कब है, 8 या 9 नवंबर? तारीख के कन्फ्यूजन को करें दूर, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त


Diwali Kab Hai 2026 Date Lakshmi Puja Muhurat: दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या को प्रदोष काल में मनाते हैं. इस साल दिवाली 8 नवंबर को है या फिर 9 नवंबर को? दिवाली की तारीख पर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है क्योंकि उदयातिथि के आधार पर कार्तिक अमावस्या 9 नवंबर को है. लेकिन लक्ष्मी पूजा के लिए मुहूर्त नहीं मिल रहा है क्योंकि कार्तिक अमावस्या दोपहर में ही खत्म हो रहा है. ऐसे में लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि दिवाली 9 नवंबर को मनाएं या​ फिर 8 नवंबर को.

दिवाली 8 या 9 नवंबर?

दिवाली की सही तारीख को जानने के लिए आपको यह समझना होगा कि दिवाली के त्योहार का निर्धारण कैसे होता है? व्रत परिचय के अनुसार, दिवाली का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को करते हैं, इसमें अमावस्या ति​थि का प्रदोष काल से आधी रात तक रहना उत्तम होता है. यदि अमावस्या ति​थि आधी रात तक नहीं है, तो प्रदोष काल वाली अमावस्या तिथि को लेनी चाहिए.

अब जानते हैं कि इस बार कार्तिक अमावस्या ​की तिथि कब से कब तक है? वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर रविवार को दिन में 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और 9 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक है.

अब आप जान गए हैं कि उदयातिथि के आधार पर दिवाली का त्योहार तय नहीं होता है. उदयातिथि के अनुसार कार्तिक अमावस्या 9 नवंबर सोमवार को है, लेकिन उस दिन अमावस्या तिथि में प्रदोष काल नहीं मिल रहा है. प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद का समय क्योंकि अमावस्या दोपहर में खत्म हो जा रही है. ऐसे में उस दिन रात्रि की अमावस्या का कोई सवाल ही नहीं है. तो इस आधार पर दिवाली 9 नवंबर को नहीं होगी.

अब बात करते हैं 8 नवंबर की. 8 नवंबर को प्रदोष काल यानि सूर्यास्त बाद का समय 05:31 पी एम से शुरू होगा. उस समय अमावस्या तिथि चल रही होगी. ऐसे में दिवाली के लिए एक शर्त पूरी हो गई यानि अमावस्या ति​थि में प्रदोष काल हो.

दूसरी बात यह है कि यदि अमावस्या तिथि में प्रदोष से लेकर आधी रात तक का समय हो तो उस दिन दिवाली मनाना उत्तम रहता है. तो इस आधार पर 8 नवंबर को प्रदोष काल भी मिल रहा है और आधी रात क्या, उसके अगले दिन तक अमावस्या तिथि विद्यमान रहेगी. इस आधार पर दिवाली का त्योहार 8 नवंबर रविवार को मनाना शास्त्र सम्मत है. अब दिवाली की तारीख को लेकर आपका कन्फ्यूजन दूर हो गया होगा. अब जानते हैं कि लक्ष्मी पूजा किस समय करेंगे?

लक्ष्मी पूजा 2026 मुहूर्त

8 नवंबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 50 मिनट तक है. ऐसे में आपके ​पास दिवाली पूजा के लिए 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय रहेगा.

दिवाली की लक्ष्मी पूजा स्थिर लग्न में करना चाहिए. उस शाम वृषभ काल 05 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 50 मिनट तक है. दिवाली पर प्रदोष काल शाम 5 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक है.

आयुष्मान् योग और स्वाति नक्षत्र में मनेगी दिवाली

इस साल की दिवाली पर आयुष्मान योग बन रहा है. उस दिन आयुष्मान योग प्रात:काल से लेकर 9 नवंबर को तड़के 3 बजकर 3 मिनट तक है. आयुष्मान योग दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. इस बार की दिवाली पर स्वाति नक्षत्र है, जो प्रात:काल से लेकर पूरी रात तक है.



Source link