Cockroach Effigy Burn in Ramlila। Pitampura Ramlila Cockroach Effigy Burning। रावण, कुंभकर्ण… और अब 30 फीट का कॉकरोच, दिल्ली रामलीला पर चढ़ा सियासी

Cockroach Effigy Burn in Ramlila। Pitampura Ramlila Cockroach Effigy Burning। रावण, कुंभकर्ण… और अब 30 फीट का कॉकरोच, दिल्ली रामलीला पर चढ़ा सियासी


होमताजा खबरDelhi

रावण, कुंभकर्ण… और अब 30 फीट का कॉकरोच, दिल्ली की रामलीला पर चढ़ा सियासी रंग

Last Updated:

Delhi Pitampura Ramlila Cockroach Effigy Burning: दिल्ली के पीतमपुरा की रामलीला में इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा. श्री केशव रामलीला समिति के मुताबिक, कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है और इसका दहन स्वच्छता का संदेश देगा. बीजेपी विधायक अशोक गोयल ने इसे गैर-राजनीतिक पहल बताया है. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में है.

Zoom

इस रामलीला कमेटी के अध्‍यक्ष बीजेपी विधायक हैं.

दशहरा पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलते तो आपने हर साल देखे होंगे, लेकिन इस बार दिल्ली की रामलीला में एक ऐसा अनोखा ‘असुर’ जलने जा रहा है, जिसने पूरे शहर में चर्चा छेड़ दी है. पीतमपुरा की श्री केशव रामलीला कमेटी ने इस बार रावण की सेना में एक 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले को शामिल किया है, जिसे विजयादशमी के दिन बुराई के प्रतीकों के साथ जलाया जाएगा. यह पहल ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियान के तहत की जा रही है, जहां कॉकरोच को गंदगी और कबाड़ के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

गंदगी का असुर: स्वच्छता का संदेश या पॉलिटिकल तंज?
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक अशोक गोयल ने बताया कि इस पहल का कोई राजनीतिक मकसद नहीं है. इसका मकसद सिर्फ इतना है कि जैसे भगवान राम ने असुरी शक्तियों का अंत करके अच्छाई की जीत दर्ज की थी, वैसे ही समाज से गंदगी और बुराई का खात्मा किया जाए. उन्होंने कहा कि कॉकरोच को रावण की सेना के असुर के रूप में पेश किया जाएगा.

हालांकि, दिल्ली के सियासी गलियारों में इस 30 फीट के कॉकरोच पुतले को लेकर अलग ही सुगबुगाहट है. राजधानी में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जंतर-मंतर पर महीने भर चले धरने और संसद मार्च के बाद उनका इस्तीफा हुआ था, और अब CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
त्योहार के माहौल में सियासत की तड़काविपक्ष और छात्र संगठनों के साथ मिलकर CJP द्वारा चलाए जा रहे इन प्रदर्शनों और हालिया गिरफ्तारियों के बीच पीतमपुरा की रामलीला में कॉकरोच दहन का फैसला काफी दिलचस्प मोड़ ले चुका है. भले ही आयोजक इसे विशुद्ध रूप से ‘स्वच्छता अभियान’ से जोड़ रहे हों, लेकिन दिल्ली की जेन जी और सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स और चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है.



Source link