Last Updated:
UP Assistant Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में निकली 12,405 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
UP Teacher Jobs : परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
UP Assistant Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए युवाओं को बड़ी राहत दी है. आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. आयोग की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अब अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
इस भर्ती के तहत सहायक अध्यापक के 12,405 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है. इनमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्राइमरी स्तर के सहायक अध्यापक के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में सहायक अध्यापक के 11,508 पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाकर करना है.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आयोग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी. इसी तरह, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है. पहले इसके लिए 19 अक्टूबर तक का समय दिया गया था.
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. फॉर्म भरते समय सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें, ताकि बाद में संशोधन की जरूरत न पड़े.
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
- लिखित परीक्षा: 3 और 4 दिसंबर 2026
दिसंबर में होगी लिखित परीक्षा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. परीक्षा पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए उपलब्ध समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए.
कहां देखें आधिकारिक सूचना?
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जारी विज्ञप्ति देख सकते हैं. आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित मूल विज्ञापन और पात्रता शर्तों को पढ़ना भी जरूरी है.