5-स्टार होटल के मेन्यू से कम नहीं होता XLRI का ग्रैंड डिनर, मैस की व्यवस्था भी खास, परोसे जाते हैं लजीज व्यंजन

5-स्टार होटल के मेन्यू से कम नहीं होता XLRI का ग्रैंड डिनर, मैस की व्यवस्था भी खास, परोसे जाते हैं लजीज व्यंजन


जमशेदपुर. देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल XLRI जमशेदपुर में अब तक हमने आपको कैंपस प्लेसमेंट, स्टूडेंट्स की जर्नी और यहां की लाइफस्टाइल से रूबरू कराया है. लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे XLRI का मेस कल्चर, जहां पढ़ाई और मैनेजमेंट की बारीकियां सीखने के साथ-साथ स्टूडेंट्स को मिलता है शानदार खानपान का अनुभव. यहां का मेनू और ग्रैंड डिनर की व्यवस्था किसी बड़े कॉर्पोरेट इवेंट से कम नहीं लगती.

एक दिन में चार बार मिलता है खाना
XLRI के स्टूडेंट देवांश ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि यहां का खाना किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. सामान्य दिनों में भी स्टूडेंट्स को दिन में चार बार खाना सर्व किया जाता है. सुबह के नाश्ते में ब्रेड, ऑमलेट, सैंडविच, पराठा, छोले-भटूरे, डोसा और उत्तपम जैसे विकल्प मिलते हैं. यानी स्टूडेंट्स के पास अपनी पसंद के हिसाब से नाश्ता चुनने के कई विकल्प होते हैं.

दोपहर के खाने में चावल, दाल, दो तरह की सब्जियां, रायता और फल के साथ नॉनवेज पसंद करने वाले स्टूडेंट्स के लिए चिकन, फिश और बिरयानी जैसे विकल्प भी उपलब्ध रहते हैं. शाम को चाय, कॉफी और स्नैक्स परोसे जाते हैं, जबकि रात के खाने में रोटी, चावल, दो तरह की सब्जियां और डेजर्ट मिलता है. इस तरह व्यस्त शैक्षणिक दिनचर्या के बीच स्टूडेंट्स के खाने-पीने का पूरा ध्यान रखा जाता है.

असली रौनक ग्रैंड डिनर पर होती है
हालांकि XLRI के मेस की असली रौनक तब देखने को मिलती है, जब यहां ग्रैंड डिनर का आयोजन होता है. देवांश बताते हैं कि कैंपस में वेलकम डिनर, ऑक्शन और दूसरे खास मौकों पर शानदार फूड अरेंजमेंट किया जाता है. आज आयोजित वेलकम डिनर में भी खाने की लंबी लिस्ट देखने को मिली. शुरुआत फिश टिक्का और चिकन लॉलीपॉप जैसे स्टार्टर से हुई. इसके बाद चिकन मंचाऊ सूप, चाउमीन, फ्राइड राइस, गार्लिक राइस, व्हाइट और रेड सॉस पास्ता जैसे कई व्यंजन परोसे गए.

खास मौकों पर भव्य व्यवस्था
ग्रैंड डिनर में भारतीय और कॉन्टिनेंटल खाने का भी शानदार मेल देखने को मिला. पनीर साते, स्प्रिंग रोल, टिक्की चाट, गोलगप्पे, पापड़ी और फ्रूट कस्टर्ड के साथ डोनट, ब्राउनी, आइसक्रीम और लौकी के हलवे जैसे डेजर्ट भी मौजूद थे. वहीं मुख्य भोजन में गार्लिक नान, पूरी, मटन बिरयानी, शाही पनीर, वेज पुलाव, बूंदी रायता, किमची, सलाद और पापड़ जैसे विकल्प शामिल थे. इतने सारे व्यंजन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां खास मौकों पर खाने की व्यवस्था कितनी भव्य होती है.

स्टूडेंट्स तय करते हैं मेन्यू
XLRI के मेस की एक खास बात यह भी है कि यहां के मेनू को तय करने में स्टूडेंट्स की भूमिका रहती है. देवांश के मुताबिक, मेन्यू से जुड़े फैसलों में जूनियर और सीनियर स्टूडेंट्स की भागीदारी होती है. मेस में एक समय में 100 से अधिक स्टूडेंट्स के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था है.

कुल मिलाकर XLRI का मेस सिर्फ भोजन करने की जगह नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स के लिए आपसी मेलजोल और कैंपस लाइफ का भी अहम हिस्सा है. यहां की शानदार फूड वैरायटी और ग्रैंड डिनर इस बात को दिखाते हैं कि देश के इस प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स के खानपान और अनुभव का भी खास ध्यान रखा जाता है.



Source link