Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. भोटा में पंजाब से आ रहे 350 किलो पनीर की जांच की गई और दुकानों पर छापेमारी कर संदिग्ध सामान की जांच की.
Nakli Paneer: इनपुट के आधार पर भोटा में नाका लगाकर पंजाब से आ रहे 350 किलोग्राम पनीर से भरे वाहन की जांच की.
हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश में नवरात्र और दीपावली के त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में विभाग ने सीआईडी यूनिट और जीएसटी विंग हमीरपुर से मिले इनपुट के आधार पर भोटा में नाका लगाकर पंजाब से आ रहे 350 किलोग्राम पनीर से भरे वाहन की जांच की.
जांच के दौरान पनीर में यूरिया, स्टार्च और डिटर्जेंट जैसी संभावित मिलावट का पता लगाने के लिए प्रारंभिक परीक्षण किए गए. इसके लिए आयोडीन और अरहर दाल के पाउडर का इस्तेमाल किया गया.
शुरुआती जांच में पनीर सही पाया गया, जिसके बाद वाहन को जाने दिया गया. हालांकि, पनीर की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए विभाग ने एनफोर्समेंट सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा है. अंतिम स्थिति लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.
विभाग ने कार्रवाई के दौरान मिठाइयों और घी सहित खाद्य पदार्थों के कुल पांच सैंपल जांच के लिए भरे हैं. इनमें पेठा और अन्य मिठाइयों के नमूने भी शामिल हैं.डॉ. ठाकुर ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए विभाग का निरीक्षण अभियान जारी रहेगा. सैंपलों की प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एनालॉग पनीर पर है बैन