छतरपुर: पर्ची से इलाज करने वाले बाबा खुद पहुंच गए अस्पताल… पैर के नीचे आया सांप, दहशत में हुए बेहोश


Last Updated:

Chhatarpur News: छतरपुर में कैंडी धाम के प्रमुख अजयपार बाबा करन कुशवाहा के पैर पर जहरीले सांप आकर पड़ गया. फिर गंभीर हालत में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है और अब बाबा पूरी तरह ठीक बताए गए.

Top Deals Inside

कैंडी धाम के अजयपार बाबा के पैर के नीचे आया सांप, दहशत में हुए बेहोशZoom

एनएस परमार(छतरपुर), 

Ajaypar Baba Snake Bite: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कैंडी धाम के प्रमुख अजयपार बाबा करन कुशवाहा को जहरीले सांप ने उनके पैर पर पड़ गया. इसी को देखकर उनकी तबीयत खराब हो गई और वहीं बेहोश हो गए. उन्हें फटाफट इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, अजयपार बाबा की हालत तब गंभीर बनी हुई थी. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी रही. उन्हें लगातार डॉक्टर अपनी निगरानी में रखकर देखभाल कर रहे हैं. डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हर तरह से इलाज दे रहे हैं.

कौन हैं अजयपार बाबा
करन कुशवाहा जिन्हें लोग अजयपार बाबा के नाम से जानते हैं, वो कैंडी धाम में काफी फेमस हैं. इलाके में उनके बड़ी संख्या में फॉलोवर्स और भक्त हैं. उनके सांप के डसने की खबर फैलते ही भक्तों में चिंता और बेचैनी का माहौल बन गया.

अस्पताल में उमड़ी भक्तों की भीड़
बाबा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भक्त अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल के बाहर भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है. सभी लोग बाबा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की है.

अस्पताल से मिली छुट्टी
बाबा करण कुशवाहा की डॉक्टरों ने जांच कर इलाज शुरू किया. कुछ घंटे बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई. टीआई सतीश सिंह ने बाबा का हालचाल जाना. इस दौरान अस्पताल में बाबा के समर्थकों और भक्तों की भीड़ भी जुट गई.

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाबा करण कुशवाहा ने खुद अपने भक्तों को अपनी तबीयत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और ठीक है. अब भक्तों को घबराने की जरूरत नहीं है. बाबा ने यह भी कहा कि उनका दरबार पहले की तरह ही लगा रहेगा.



Source link