Last Updated:
Shiva Sharma Death News: लखनऊ के चर्चित रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के कई दिन बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल प्रशासन ने बयान दिया है. केजीएमयू अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शिवा को ब्रॉट डेड लाया गया था. यानी कि उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी.
शिवा शर्मा की मौत को लेकर केजीएमयू का बड़ा बयान.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की मौत को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल प्रशासन ने बड़ा बयान दिया है. केजीएमयू के अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि शिवा शर्मा को ब्रॉट डेड लाया गया था. यानी कि अस्पताल पहुंचने से पहले शिवा की मौत हो गई थी. वहीं उसकी मौत की वजह शॉक बताया जा रहा है. इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि शिवा के शरीर पर बाहरी चोट के कई निशान मिले हैं.
रूपईडीहा बॉर्डर से भाग गई नेपाल
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में 25 हज़ार की इनामी श्रद्धा दुबे, अपनी बहन 25 हजार की इनामी रश्मि दुबे और 25 हजार रुपये के इनामी अपने ड्राईवर दानिश और ब्वॉयफ्रेंड आमिर के साथ नेपाल भाग गई है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा नेपाल-बहराइच बॉर्डर स्थित रुपईडिहा से नेपाल भाग गई. रुपईडिहा में लावारिस हालत में श्रद्धा की काली स्कॉर्पियो बरामद हुई. श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड काली स्कॉर्पियो UP 32 QQ 0111 लावारिस हालत में मिली.
9 अक्टूबर को शिवा की मौत, 10 अक्टूबर को नेपाल भाग गई श्रद्धा
दरअसल, 9 अक्टूबर रात को शिवा की मौत के तुरंत बाद ही श्रद्धा दुबे नेपाल के लिए निकल गई. साथ में बहन रश्मि, ड्राईवर दानिश और पुराना प्रेमी आमिर साथ है. बीते 10 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे रुपईडीहा बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश कर गए. वहीं रश्मि के ब्वॉयफ्रेंड से लखनऊ पुलिस पूछताछ कर रही है. बीते 9 अक्टूबर की रात श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. मामले में श्रद्धा,रश्मि और दानिश पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है.
नेपाल में ई-रिक्शा से घूम रही श्रद्धा दुबे
इस बीच फरार श्रद्धा दुबे का नेपाल से सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. नेपाल में ई-रिक्शा पर बैठी नजर आई श्रद्धा दुबे. साथ में सामान भी दिखाई दिया. श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश और बॉयफ्रेंड आमिर के नेपाल में होने की जानकारी है. सीसीटीवी फुटेज में काले नाइट सूट में दिखी श्रद्धा. वहीं चश्मा लगाए नजर आई बहन रश्मि. नेपाल के महिम नगर का बताया जा रहा सीसीटीवी फुटेज. यहीं मिली थी श्रद्धा की आखिरी लोकेशन. अब श्रद्धा की लोकेशन काठमांडू में होने की चर्चा. श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस के संपर्क में यूपी पुलिस. वहीं श्रद्धा ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह, मामले में खुद को निर्दोष बताया.