Last Updated:
Best Beauty Parlour in Rishikesh: करवा चौथ पर खूबसूरत दिखना है तो ऋषिकेश के तिलक रोड पर मौजूद इन ब्यूटी पार्लर और सैलून में जा सकती हैं. यहां हेयर कट, फेशियल, मेहंदी, वैक्सिंग से लेकर ब्राइडल और पार्टी मेकअप तक की सुविधाएं मिल रही हैं. खास बात यह है कि त्योहार से पहले कुछ पार्लर में ब्यूटी सर्विसेज पर 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. वहीं, हेयर स्मूथनिंग, केराटिन और बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट के लिए भी अलग-अलग कीमतें रखी गई हैं. अगर आप करवा चौथ से पहले अपना मेकओवर करवाने की सोच रही हैं, तो इन पार्लर की सर्विसेज और ऑफर्स के बारे में जान सकती हैं.
करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा खिला-खिला नजर आए और मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक सब कुछ एकदम परफेक्ट हो. अगर आप भी त्योहार से पहले खुद को संवारने चाहते हैं, तो ऋषिकेश के तिलक रोड पर स्थित ईशा ब्यूटी पार्लर जा सकती हैं. इस पार्लर में आपको अफोर्डेबल प्राइस में काफी सारी ब्यूटी सर्विसेज मिल जाएंगी.
हेयर कट, हेयर स्पा, फेशियल से लेकर फुल बॉडी वैक्सिंग और ब्राइडल मेकअप तक आपको एक ही जगह पर सारी सर्विसेज मिल जाएंगी.करवा चौथ भी आने वाला है जिसके लिए ईशा ब्यूटी पार्लर में खास ऑफर दिया जा रहा है. यहां मेकअप, मेहंदी और वैक्सिंग जैसी ब्यूटी सर्विसेज कराने पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है.
ऋषिकेश के तिलक रोड पर स्थित बेनेवा स्टूडियो एंड अकैडमी अपने आकर्षक और प्रीमियम लुक के लिए जानी जाती है. यहां मेकअप और टचअप करवाने के साथ ही लोग सीखने भी आते है. आपको अपनी खूबसूरती और पर्सनैलिटी को निखारने के लिए यहां सभी ब्यूटी सर्विसेज मिल जाएंगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बेनेवा मेकअप के साथ ही हेयर स्टाइलिंग और हेयर ट्रीटमेंट जैसे की कलर, हेयर बोटोक्स और स्मूथनिंग जैसी सर्विसेज के लिए लोगो के बीच मशहूर है. यहां आप करवा चौथ से पहले अपना हेयर ट्रीटमेंट साथ ही स्किन फेशियल वगैरा करवा सकते है.
श्री जी ब्यूटी पार्लर ऋषिकेश की महिलाओं के बीच काफी मशहूर है क्योंकि यहां सभी सर्विसेज का प्राइस काफी अफोर्डेबल है और यहां हर तीज त्यौहार पर ऑफर भी चलते है जिसकी वजह से आप यहां से हमेशा ही मार्केट से कम दाम में ब्यूटी सर्विसेज करवा सकते है. ये पार्लर तिलक रोड पर स्थित है.
अभी यहां फेसिअल, बॉडी केयर, मैनीक्योर और पेडिक्योर करवाने पर 50 प्रतिशत की छूट भी मिल रही है. इसके साथ ही यहां हेयर ट्रीटमेंट जैसे स्मूथनिंग ₹4000 में, बोटॉक्स ट्रीटमेंट ₹3000 में, केराटिन ट्रीटमेंट ₹2000 में और ऑल प्रोटीन ट्रीटमेंट ₹3500 में करवा सकते है. इसके अलावा ग्लोबल और हेयर कलर की कीमत ₹2500 है.
लैविश लूक्स ब्यूटी सैलून ऋषिकेश के तिलक रोड पर स्थित है. यहां आपको हेयर, बॉडी, फेस, नेल्स जैसी ब्यूटी सर्विसेज मिल जाएंगी. उसके साथ ही आप यहां हेयरकट और हेयर स्टाइलिंग भी करवा करते है. ये सैलून अपने ब्राइडल और पार्टी मेकअप के लिए लोगो के बीच काफी मशहूर है.
यहां आपको नेल आर्ट, नेल पॉलिश और नेल एक्सटेंशं जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी. फुल बॉडी वैक्सिंग और हेयर कलर करवाने पर यहां 10 प्रतिशत की छूट भी मिल रही है. करवा चौथ से पहले अपना मेकओवर करने के लिए ये एक बेस्ट स्पॉट है.