Last Updated:
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के पास प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से पद्मलोक अपार्टमेंट विकसित किया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री लगभग तीन घंटे शहर में रहेंगे और चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
महिलाओं ने सीएम योगी की तारीफ की.
प्रयागराज : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज संगम नगरी प्रयागराज दौरे पर आ रहे हैं. वह यहां तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. मगर, सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन को लेकर हो रहा है. इस जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही आवासीय योजना के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास सीएम योगी करेंगे. इसे लेकर जब महिलाओं से न्यूज18 की टीम ने बात की तो उन्होंने सीएम योगी की काफी तारीफ की. कहा कि लोगों के घर का सपना पूरा होगा.
सस्ते आवास बनाए
बता दें, कसारी मसारी में सीएम योगी भूमि पूजन के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सीएम योगी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी यहां पर पहुंच रहे हैं. यहां पहुंच रही महिलाओं ने सीएम योगी द्वारा गरीबों के लिए आवास बनाए जाने की योजना का स्वागत किया है. मुस्लिम महिलाओं ने भी कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद का खात्मा कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है. इसके बाद अब लोगों के लिए सस्ते आवास बनाए जा रहे हैं. इससे लोगों के घर का सपना पूरा होगा.
महिलाओं ने सीएम योगी की तारीफ की
लोगों ने सीएम आदित्यनाथ का धन्यवाद भी जताया है. सीएम योगी के कार्यक्रम में आईं सिमरन नाम की महिला ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि सीएम योगी यहां आ रहे हैं. कई समय से जो जमीन कब्जे में थी, वो अब मुक्त करा दी गई है. लोगों को घर मिलेंगे, रोजगार मिलेंगे. योगी जी अच्छा काम कर रहे हैं. उनसे काफी उम्मीद है. वह आगे भी अच्छा काम करेंगे. एक अन्य महिला ने कहा कि सीएम योगी लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय 12,000 रुपये कर दिया. अब घर बनाकर जरूरतमंदों को दे रहे हैं. हम चाहते हैं कि वो ऐसे ही काम करते रहें.