UP IAS Transfer: यूपी में फिर दौड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’, 6 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, बड़े नाम शामिल


Last Updated:

UP IAS Officers Transfer News : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है. इस नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है.

Top Deals Inside

यूपी में फिर दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 6 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफरZoom

6 आईएएस का ट्रांसफर. (सांकेतिक तस्वीर)

UP IAS Transfer : योगी सरकार में लगातार बड़े-बड़े अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल होता रहता है. अब 14 अक्टूबर को फिर से तबादला एक्सप्रेस दौड़ी. साथ ही कुछ अफसरों की जिम्मेदारी बदल दी. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए छह आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं.

6 अफसरों का तबादला

शासन ने आगरा और आजमगढ़ समेत छह आईएएस अफसरों का तबादला किया है. इनमें धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है. वहीं, राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है. इतना ही नहीं आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी केके देशभूषण को बनाया गया है.

विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन की जिम्मेदारी राजेश कुमार को दी गई है. इसके अलावा, आगरा मंडल का अपर आयुक्त प्रतिभा सिंह को बनाया गया. आगका के मुख्य विकास अधिकारी की कमान अमित कुमार को सौंपी गई. वहीं, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को फिलहाल प्रतीक्षारत किया गया है. उनकी कोई  जिम्मेदारी तय नहीं की गई है.

शॉर्ट में समझें

  • धीरेंद्र सिंह सचान- निदेशक पंचायती राज बनाए गए.
  • राकेश कुमार पटेल- विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी.
  • के.के. देशभूषण- मुख्य विकास अधिकारी (CDO), आजमगढ़ बनाए गए.
  • राजेश कुमार- विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग की जिम्मेदारी.
  • प्रतिभा सिंह- अपर आयुक्त, आगरा मंडल बनाई गईं.
  • अमित कुमार- मुख्य विकास अधिकारी (CDO), आगरा बनाए गए.
  • देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा- प्रतीक्षारत किए गए.



Source link