Last Updated:
शेयर बाजार में आज क्या हलचल रही, किन शेयरों में तेजी या गिरावट देखने को मिली और बाजार की चाल को किन खबरों ने प्रभावित किया, इसकी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी. ग्लोबल मार्केट के संकेतों से लेकर सेंसेक्स-निफ्टी की च…और पढ़ें
आज भारतीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, ग्लोबल संकेतों और निवेशकों की खरीद-बिक्री से बाजार की चाल तय हो सकती है.
भारतीय शेयर बाजार में आज 14 अक्टूबर को कमजोर शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी 82 अंक गिरकर 22,753 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड 1.26 फीसदी चढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए चिंता बढ़ा सकती हैं. दूसरी ओर, एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. जापान के निक्केई में 0.30 फीसदी और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.81 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.
October 14, 202607:40 IST
बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला, निफ्टी 22,700 के पार
मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी उछलकर 73,033.78 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 22,721.95 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी ने एक बार फिर 22,700 का स्तर हासिल कर लिया. हालांकि, छोटे और मझोले शेयरों में बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले कम तेजी रही. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी चढ़कर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
October 14, 202607:38 IST
अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, चिप कंपनियों के शेयरों में कमजोरी
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. चिप कंपनियों के शेयरों में कमजोरी और बड़े अमेरिकी बैंकों के मिले-जुले तिमाही नतीजों से निवेशकों का रुख प्रभावित हुआ. डाउ जोन्स 0.35 फीसदी गिरकर 51,670.10 अंक पर बंद हुआ. नैस्डेक में 0.15 फीसदी की गिरावट आई और यह 27,204.38 अंक पर पहुंच गया. वहीं, S&P 500 भी 0.02 फीसदी गिरकर 7,805.45 अंक पर बंद हुआ. साल 2026 में अब तक S&P 500 में 14 फीसदी की तेजी आई है, जिसे AI से जुड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों का सहारा मिला है. हालांकि, इंडेक्स में शामिल आधे से ज्यादा शेयरों में 5 फीसदी से भी कम तेजी आई है और 200 से अधिक शेयर साल की शुरुआत के मुकाबले नीचे कारोबार कर रहे हैं.