Ladli Behna Yojana: महिलाओं को मिले लाडली बहना योजना के 1834 करोड़, खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक


Last Updated:

Ladli Behna Yojana 41st Installment: लाडली बहना योजना की किस्त का मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने इंतजार रहता है. अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उमरिया की धरती से महिलाओं के खाते में 1834 करोड़ रुपए भेजे हैं और इस योजना की कुल 41वीं किस्त जारी कर दी है. इसके अलावा उन्होंने जिले को कई विकास कार्यों की सौगात भी दी है. आइए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि लाडली बहना योजना की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं.

Top Deals Inside

भेजे गए लाडली बहना योजना के 1834 करोड़, खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेकZoom

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय उमरिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की है. इस किस्त का इंतजार प्रदेश की महिलाओं को हर महीने रहता है. मुख्यमंत्री यादव ने कुल 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1834 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं. लाडली बहना योजना की किस्त से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलते हैं, तो मुख्यमंत्री सीधे महिलाओं के खाते में भेजते हैं. नवरात्रि में सीएम ने लाडली बहनों को यह बड़ी सौगात दी है.

योजना के पैसे आए या नहीं कैसे करें चेक?
अब अगर मध्य प्रदेश की महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि लाडली बहना योजना की किस्त उनके खाते में आई है या नहीं, तो उसके लिए हम बताते है कि आप कैसे स्टेटस चेक कर सकते हैं. महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जा सकती हैं. इसके बाद वह ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ का ऑप्शन चुनेंगी.

इसके बाद वह अपना आवेदन नंबर दर्ज करेंगी. फिर मोबाइल पर ओटीपी आएगा. उसे भरना होगा. इसके बाद ताजा जानकारी आपके सामने स्क्रीन पर होगी. इस इस तरह से महिलाएं पता लगा सकती हैं कि उनके खाते में पैसा आया है या नहीं. वहीं जब उनके खाते में पैसा आया, तो मैसेज में जाकर चेक कर सकती हैं.

शिवराज सिंह चौहान के जमाने में शुरू हुई थी लाडली बहना योजना
लाडली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी. उसके बाद साल 2023 में विधानसभा चुनाव हुए और ऐसा माना जाता है कि महिलाओं ने बीजेपी को झोली भरकर वोट दिए, जिससे वह सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने में सफल रहे. बाद में मुख्यमंत्री की कुर्सी मोहन यादव को मिली, तो उन्होंने भी इस योजना को जारी रखा. सीएम यादव कई बार कह चुके हैं कि इस योजना से राज्य पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने इस योजना को बंद नहीं किया है.

गैस सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए भी दी सौगात
वहीं सीएम ने पीएम उज्ज्वला योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों के लिए ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल करने की सौगात दी है. इसके लिए 115.10 करोड़ रुपए की अनुदान राशि का भी खातों में भेजी गई है. उमरिया में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुल 144 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है.



Source link