Jaipur News: जोबनेर में पहाड़ी ढहने से बड़ा हादसा, रातभर चला रेस्क्यू; दूसरे मजदूर का शव मिला


Last Updated:

Jobner Pahadi Collapse: जयपुर ग्रामीण के जोबनेर में महेशवास गांव के पास पहाड़ी का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे के नीचे दबे दूसरे मजदूर का शव रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है. इससे पहले कल रात एक अन्य मजदूर को मलबे से बाहर निकाला गया था. इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

जोबनेर में पहाड़ी ढहने से दूसरे मजदूर की मौत, शव बरामदZoom

Jobner Pahadi Collapse: जोबनेर में पहाड़ी ढहने से दूसरे मजदूर की मौत, शव बरामद

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के जोबनेर इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. महेशवास गांव में पहाड़ी का एक हिस्सा ढहने से मलबे के नीचे दबे दूसरे मजदूर का भी शव बरामद कर लिया गया है. रातभर चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाव दल को यह सफलता हासिल हुई. प्रशासन और बचाव टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर मजदूर के शव को बाहर निकाला और पुलिस ने उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोबनेर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महेशवास गांव में पहाड़ी के हिस्से के अचानक ढहने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आ गए थे. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे थे. दुर्घटना के तुरंत बाद चलाए गए राहत अभियान के दौरान कल रात ही एक मजदूर को सुरक्षित या मलबे से बाहर निकाल लिया गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था.

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के समय एक अन्य मजदूर के भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी. उसकी तलाश के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. भारी उपकरणों और राहत कर्मियों की मदद से मलबा हटाने का काम पूरी रात जारी रहा. आखिरकार, कड़ी मेहनत के बाद मलबे के नीचे दबे दूसरे मजदूर के शव को ढूंढ निकाला गया और बाहर लाया गया. इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.



Source link