Begusarai News: एसिड अटैक में बाल-बाल बची महिला डॉक्टर, बोतल फेंकने वाला 3 महीने से कर रहा था पीछा


Last Updated:

Begusarai News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाश ने एक महिला डॉक्टर पर एसिड से हमला कर इलाके में सनसनी फैला दी. आरोप है कि अस्पताल से अपने घर लौट रही महिला डॉक्टर पर पीछे से एसिड से भरी बोतल फेंकी गई. हालांकि, बोतल जमीन पर गिर गई, लेकिन उसमें मौजूद एसिड महिला डॉक्टर के शरीर पर पड़ गया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गईं.

Top Deals Inside

एसिड अटैक में बाल-बाल बची महिला डॉक्टर, आरोपी 3 महीने से कर रहा था पीछाZoom

बिहार पुलिस. (फाइल फोटो)

बेगूसरायः बिहार में महिलाओं के खिलाफ क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला बेगूसराय जिले से सामने आया है. जहां बदमाश ने एक महिला डॉक्टर पर एसिड से भरी बोतल फेंक दी. गनीमत रही कि महिला पर एसिड पड़ने से पहले ही बोतल जमीन पर गिर गई. घटना से इलाक में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने बताया कि कई दिनों से आरोपी उनकी पीछा कर रहा था.

एसिड फेंकने वाला अरेस्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष, सदर डीएसपी-1 प्रशांत कुमार और नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने महिला डॉक्टर के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए समस्तीपुर जिले के रहने वाले नामजद आरोपी गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया. महिला डॉक्टर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरी घटना बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले की है.

जमीन पर गिर गई एसिड की बोतल
बताया जाता है कि पोखरिया मोहल्ले में निजी अस्पताल चलाने वाली डॉक्टर सुनीति कुमारी 12 अक्टूबर की रात अपने अस्पताल से हर्रख स्थित आवास लौट रही थीं. इसी दौरान आरोप है कि उनका पीछा कर रहे एक युवक ने मोहल्ले में प्रवेश के समय पीछे से एसिड से भरी बोतल फेंक दी. बोतल जमीन पर गिर गई, लेकिन एसिड के संपर्क में आने से महिला डॉक्टर घायल हो गईं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

पति से चल रहा है महिला का विवाद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौतम महिला डॉक्टर के अस्पताल के पास ही दुकान चलाता है. पुलिस ने यह भी बताया कि महिला डॉक्टर ने अपने बयान में पिछले तीन महीने से आरोपी के पीछा किए जाने और चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने की बात कही है. हालांकि, पुलिस इन आरोपों सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. महिला डॉक्टर का पति के साथ पिछले करीब 8 साल से विवाद होने की बात भी सामने आई है. पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है.



Source link