Garba: गरबा का अर्थ क्या है? जानें नवरात्रि में गरबा खेलने का सही तरीका जिससे खुश होती हैं मां दुर्गा


Last Updated:

Garba In Navratri Importance: गुजरात में नवरात्रि के नौ दिन गरबा खेला जाता है. वैसे तो ये एक तरह का डांस है, जिसमें महिला और पुरुष एक घेरा बनाकर बहुत ही व्यवस्थित ढंग से नाचते हैं. लेकिन वास्तव में गरबा सिर्फ एक डांस फॉर्म से काफी ज्यादा है. इसे मां भगवती की अराधना का हिस्सा माना जाता है. यहां जानिए दुर्गा पूजा में गरबा का विशेष महत्व.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 गरबा का अर्थ क्या है? जानें नवरात्रि में गरबा खेलने का सही तरीकाZoom

नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सिर्फ उपवास ही नहीं रखा जाता है, बल्कि डांस भी किया जाता है. गरबा ऐसा ही एक डांस फॉर्म है, जो गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में किया जाता है. गरबा सिर्फ एक नृत्य नहीं, बल्कि मां दुर्गा यानी शक्ति की आराधना का खास तरीका है. इसमें महिलाएं और पुरुष एक साथ तालियां बजाते हुए गोल घेरे में डांस करते हैं.

मान्यता है कि गरबा का गोल घेरा जीवन के चक्र और देवी शक्ति की निरंतरता का प्रतीक है. इसके केंद्र में रखा मिट्टी का दीपक मां की दिव्य शक्ति और आत्मा का प्रतीक माना जाता है. गुजरात में गरबा की परंपरा सदियों पुरानी है, लेकिन समय के साथ इसका स्वरूप बदलता गया है. आज यह धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक पहचान का भी बड़ा हिस्सा बन चुका है. आइए जानते हैं कि गरबा की शुरुआत कैसे हुई और नवरात्रि में गोल घेरा बनाकर नाचने का क्या महत्व है.

क्या है गरबा और इसका धार्मिक महत्व?
गरबा गुजरात का पारंपरिक लोकनृत्य है, जिसे खासतौर पर नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा के दौरान किया जाता है. गरबा शब्द संस्कृत के ‘गर्भदीप’ से जुड़ा माना जाता है. इसका संबंध मिट्टी के उस घड़े से है, जिसमें छोटे-छोटे छेद होते हैं और अंदर दीपक जलाया जाता है.

इस घड़े को मानव शरीर और इसके अंदर जलने वाले दीपक को आत्मा का प्रतीक माना जाता है. गरबा के माध्यम से देवी शक्ति की आराधना की जाती है. पहले महिलाएं घरों और मंदिरों के आंगन में मां की स्थापना करती थीं, आरती गाती थीं और फिर गोल घेरा बनाकर गरबा करती थीं.

गोल घेरा बनाकर क्यों किया जाता है गरबा?
गरबा में नर्तक एक-दूसरे के साथ गोल घेरे में घूमते हैं. इस दौरान वे तालियां बजाते हैं और संगीत की लय पर कदम मिलाते हैं. गोल घेरा जीवन के निरंतर चलने वाले चक्र और शक्ति की निरंतरता से जोड़कर देखा जाता है. नृत्य के दौरान हर व्यक्ति अपनी धुरी पर घूमता है, लेकिन बड़े घेरे का हिस्सा बना रहता है. यह सामूहिकता और आपसी तालमेल को भी दर्शाता है. गरबा की शुरुआत आमतौर पर धीमी गति से होती है. जैसे-जैसे ढोल और संगीत की लय तेज होती है, नृत्य की गति भी बढ़ती जाती है.

कैसे शुरू हुई गरबा की परंपरा?
गरबा की शुरुआत कब हुई, इसकी कोई निश्चित तारीख उपलब्ध नहीं है. नृत्य विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी परंपरा गुजरात के राजघरानों के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों से भी जुड़ी रही है. लोक मान्यताओं में गरबा और रास का संबंध भगवान कृष्ण के समय से भी जोड़ा जाता है. गुजरात में अंबाजी शक्तिपीठ की स्थापना के बाद देवी की आराधना में गरबा का महत्व और बढ़ा. पहले गरबा मुख्य रूप से महिलाओं तक सीमित था. वे परिवारों और समुदायों में गीतों और नृत्य की परंपरा को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाती थीं. बाद में पुरुष भी इसमें शामिल होने लगे.



Source link