‘बच्चे बेवकूफ नहीं होते’, रीति को लग गई थी पिता मनोज तिवारी के रिश्ते की भनक, फोन कर दी थी दूसरी शादी की नसीहत


Last Updated:

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा थीं. शो से बाहर होने के बाद से रीति लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. लेटेस्ट इंटरव्यू में रीति तिवारी ने पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी और उनके साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की.

Top Deals Inside

'बच्चे बेवकूफ नहीं होते', रीति को लग गई थी पिता मनोज तिवारी के रिश्ते की भनकZoom

मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बिग बॉस से पॉपुलैरिटी हासिल की.

नई दिल्ली.  मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को बिग बॉस 20 में देखा गया. वो शो से जल्द ही बाहर हो गईं, लेकिन बिग बॉस से बेघर होने के बाद से रीति लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो अपने इंटरव्यूज और बयान से चर्चाएं बटोर रही हैं. रीति तिवारी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पिता मनोज तिवारी संग अपने रिश्ते और उनकी दूसरी शादी पर खुलकर बात की. वो कहती हैं कि उन्होंने ही अपने पिता को दूसरी शादी करने के लिए कहा था. रीति बताती हैं कि उन्हें पिता के रिश्ते के बारे में भनक लग गई थी, लेकिन वो जानती थीं कि वो बेटी के सामने खुलकर ये बातें नहीं कर पा रहे थे.

रीति तिवारी ने सिद्धार्थ कनन के शो पर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. अपने पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी के बारे में रीति कहती हैं कि जब वो 16-17 साल की उम्र की थीं, तो उन्हें पिता के रिश्ते की भनक लग गई थी. मनोज तिवारी की लाडली ने कहा, ‘मैं 16-17 साल की थी जब मुझे फील हो गया कि इनको कोई मिल गई है लेकिन ये मुझे बोल नहीं रहे हैं. बच्चों को समझ आ जाता है. बच्चे बेवकूफ नहीं होते हैं’.

रीति तिवारी ने पिता मनोज को दूसरी शादी के लिए मनाया

रीति तिवारी कहती हैं कि वो जानती थीं कि उनके पिता मनोज तिवारी कभी अपने रिश्ते के बारे में या दूसरी शादी के बारे में सामने से खुलकर उनसे बात नहीं करेंगे और इसलिए उन्होंने ही सामने से अपने पिता को दूसरी शादी करने के लिए कंविंस किया. वो कहती हैं, मैंने सोचा वो खुद से तो कभी नहीं कर पाएंगे. वो इतने स्ट्रॉन्ग नहीं हैं कि खुद से ऐसा फैसला ले पाएं.

रीति को लग गई थी मनोज तिवारी के रिश्ते की भनक

मनोज तिवारी की लाडली आगे कहती हैं, ‘मैंने खुद से पापा को फोन करके कहा कि आप शादी कर लीजिए’. रीति ने बताय़ा कि सुपरस्टार की शादी से 6 महीने-1 साल पहले उन्हें रिश्ते के बारे में भनक लग गई थी. वो बताती हैं कि नॉर्मल इंडियन परिवारों में लोग कहां ही बच्चों से ऐसी बातें करते हैं, लेकिन फिर भी बच्चे समझ जाते हैं.

मनोज तिवारी ने रचाई दो शादियां

मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो भोजपुरी सुपरस्टार ने दो शादियां की हैं. उन्होंने साल 1999 में रानी तिवारी से पहली शादी की थी. इस शादी से उनकी बेटी रीति तिवारी हैं. करीबन 11 साल तक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद मनोज तिवारी और रानी तिवारी का तलाक हो गया था. साल 2012 में दोनों अलग हो गए थे. उसके बाद मनोज तिवारी ने जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका दिया और उन्होंने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की.



Source link