Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 15 October 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 को मकर राशि के जातकों को व्यापार में लाभ और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में सुखद माहौल रहेगा और रुके हुए कामों में तेजी आएगी.
जोधुपर: ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए नई संभावनाएं और राहत लेकर आ सकता है. आज लंबे समय से अटके कामों में प्रगति होने के योग हैं. व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल बना रह सकता है. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है.
आज किसी महत्वपूर्ण काम में आ रही रुकावट दूर होने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से चल रही चिंता कम हो सकती है और आप नए उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने की कोशिश करेंगे. योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें.
विद्यार्थियों को मेहनत और एकाग्रता से मिलेगी सफलता
विद्यार्थियों के लिए दिन पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है। किसी कठिन विषय को समझने में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को समय का सही उपयोग करना चाहिए. नियमित अध्ययन और अनुशासन से लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.
स्वास्थ्य का जरूर रखें ध्यान
स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन दिनचर्या में लापरवाही न करें. काम की अधिकता के कारण थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम लें. यदि कोई परेशानी लगातार बनी रहे तो चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी न करे.
आज का विशेष उपाय
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल अर्पित करें. इसके बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. संभव हो तो चने की दाल, पीले फल या भोजन का जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें. मान्यता है कि भगवान विष्णु की आराधना से मन में सकारात्मकता आती है और कार्यों में सफलता के लिए प्रेरणा मिलती है.