शेयर बाजार का बदला मिजाज, बैंकिंग स्टॉक्स में मजबूती, निवेशक जान लें निफ्टी-सेंसेक्स के लिए सपोर्ट लेवल

शेयर बाजार का बदला मिजाज, बैंकिंग स्टॉक्स में मजबूती, निवेशक जान लें निफ्टी-सेंसेक्स के लिए सपोर्ट लेवल


शेयर बाजार में मंगलवार की जोरदार तेजी के बाद बाजार की स्थिति में सुधार आया है. इससे पहले बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे थे, लेकिन अब सेंसेक्स, निफ्टी समेत पांच अहम इंडेक्स की स्थिति कमजोर से सुधरकर न्यूट्रल हो गई है. 14 अक्टूबर की प्री-मार्केट रिपोर्ट के मुताबिक, निफ्टी 50 पिछले कारोबारी सेशन में 358.60 अंक यानी करीब 1.6% चढ़कर 22,721.95 पर बंद हुआ था. वहीं, सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी करीब 1.5% की बढ़त के साथ 73,033.78 पर पहुंच गया. हालांकि, तेजी के बावजूद दोनों इंडेक्स अपने 20-दिन और 50-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे हैं. ऐसे में बाजार में सुधार के संकेत तो हैं, लेकिन अभी मजबूत तेजी तुरंत देखने को मिलने की उम्मीद नहीं है.

बाजार के टेक्निकल संकेतों के मुताबिक, बैंकिंग शेयरों में सुधार ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है. निफ्टी बैंक अपने 20-दिन के मूविंग एवरेज से थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि मिडकैप इंडेक्स अभी भी दबाव में है. दूसरी ओर, बाजार की तेजी के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने खरीदारी की, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नेट सेलर रहे. अब निवेशकों की नजर निफ्टी और सेंसेक्स के अगले रेजिस्टेंस लेवल पर रहेगी. इन सेवल को पार करने पर बाजार को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है. व

निफ्टी और सेंसेक्स में सुधार

Shoonya के रिसर्च एनालिस्ट Deep Himanshu Shah के अनुसार, निफ्टी 50 का पिछला बंद स्तर 22,721.95 रहा. इसका 20-दिन का मूविंग एवरेज 22,875.54 और 50-दिन का मूविंग एवरेज 23,363.03 है. यानी निफ्टी अभी अपने 20-DMA से करीब 0.7% और 50-DMA से लगभग 2.7% नीचे है. वहीं, सेंसेक्स 73,033.78 पर बंद हुआ. इसका 20-DMA 73,327.53 और 50-DMA 74,786.90 है. सेंसेक्स भी अपने इन दोनों लेवल से नीचे है.

निफ्टी का RSI बढ़कर 43.43 और सेंसेक्स का RSI 44.87 पर पहुंच गया है. RSI एक तकनीकी संकेतक है, जिससे बाजार में तेजी या कमजोरी का अंदाजा लगाया जाता है. 50 से नीचे RSI होने का मतलब है कि तेजी का मोमेंटम अभी पूरी तरह मजबूत नहीं हुआ है.

निफ्टी के लिए 22,810 और सेंसेक्स के लिए 73,070 अहम लेवल

निफ्टी के लिए 22,595 और 22,460 अहम सपोर्ट लेवल हैं. सपोर्ट वह लेवल होता है, जहां गिरावट के दौरान खरीदारी आने की संभावना रहती है. वहीं, निफ्टी के लिए 22,810 पहला रेजिस्टेंस और 23,030 अगला रेजिस्टेंस है. बता दें कि रेजिस्टेंस वह लेवल होता है, जहां शेयर बाजार को आगे बढ़ने में रुकावट मिल सकती है.

सेंसेक्स के लिए 72,690 और 72,340 सपोर्ट लेवल हैं. वहीं, 73,070 पहला और 73,490 दूसरा रेजिस्टेंस है. सेंसेक्स का 20-DMA 73,327.53 पर है, जो इन दोनों रेजिस्टेंस के बीच आता है. ऐसे में बाजार की आगे की दिशा तय करने में इन लेवल की भूमिका अहम हो सकती है.

बैंकिंग शेयरों में मजबूती, मिडकैप इंडेक्स कमजोर

निफ्टी बैंक 55,481.05 पर है और अपने 20-DMA 55,430.29 से करीब 0.1% ऊपर कारोबार कर रहा है. हालांकि, यह अभी अपने 50-DMA 56,138.79 से नीचे है. इसके लिए 55,400 और 55,040 सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 55,725 और 56,085 रेजिस्टेंस के तौर पर देखे जा रहे हैं. दूसरी ओर, निफ्टी मिड सेलेक्ट 13,761.95 पर है. यह अपने 20-DMA से करीब 1.3% और 50-DMA से 3.5% नीचे है. निफ्टी स्मॉलकैप 19,447.40 पर बंद हुआ और अपने दोनों मूविंग एवरेज के करीब है. इससे पता चलता है कि बाजार में सुधार के बावजूद सभी सेक्टर्स के शेयरों में एक जैसी तेजी नहीं है.

सेक्टर के लेवल पर भी तस्वीर बदली है. मीडिया के साथ कैपिटल मार्केट्स और IT सेक्टर भी मजबूत समूह में शामिल हुए हैं. ऑटो सेक्टर कमजोर स्थिति से निकलकर न्यूट्रल सेक्टर में आया है. वहीं, इंफ्रा, मेटल और रेलवे PSU सेक्टर अभी पीछे चल रहे हैं.

घरेलू निवेशकों की खरीदारी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

मंगलवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,439.24 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की. उन्होंने 16,232.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 13,793.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,305.13 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली रही. उन्होंने 13,465.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि 14,770.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली पिछले रिपोर्ट में दर्ज 1,708.48 करोड़ रुपये से कम रही.

डेरिवेटिव बाजार में 14 अक्टूबर के कारोबार के लिए अंबुजा सीमेंट्स और Kaynes Technology फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) बैन में हैं. बाजार में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निफ्टी और सेंसेक्स के लिए अपने 20-DMA के अपर लेवल पर टिकना अहम रहेगा. वहीं, निफ्टी बैंक की मजबूती पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)



Source link