यूट्यूबर अश्वी यादव ने किससे मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, रेप के मुकदमे में फंसाने की किसने दी धमकी?


Last Updated:

सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर और यूट्यूबर अश्वी यादव और उसके साथियों पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया गया है. वहीं इस मामले में अब एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. हालांकि अश्वी यादव ने भी वीडियो शेयर कर शिकायतकर्ता पर आरोप लगाए हैं.

Top Deals Inside

मर्सिडीज लेकर घूमने वाली यूट्यूबर अश्वी यादव ने किससे मांगी 5 करोड़ की रंगदारीZoom

यूट्यूबर शिवांगी यादव उर्फ अश्वी यादव ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती.

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यूट्यूबर अश्वी उर्फ शिवांगी यादव समेत सात पर एक करोड़ 75 लाख वसूलने ओर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है. एसीजेएम प्रथम के आदेश पर भरथना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों पर निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 1.75 करोड़ रुपये वसूलने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप हैं. आशुतोष उर्फ टोनू यादव के शिकायती पत्र पर अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है.

किस-किसके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव, नीतू सिंह यादव, शिवम यादव, गीतांजलि जादौन और अभिषेक यादव ने निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर अप्रैल 2024 से मई 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों और नकद माध्यम से करीब 1 करोड़ 75 लाख 68 हजार 683 रुपये लिए.

रेप के मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी
15 नवंबर 2025 को 58 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई. इसके बाद अभिषेक यादव ने 50 लाख रुपये और मांगे. मांग पूरी न करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. तीन सितंबर 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे भरथना क्षेत्र में झिंदुआ पुल के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दो नकाबपोश लोगों ने उनकी कार रोककर पांच करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

नीचे दिया गया वीडियो इसी आईडी से ली गई है.

अश्वी यादव ने शेयर किया वीडियो
राधे-राधे, जय श्री कृष्णा, आप सभी लोग अच्छे होंगे. जितनी मेरे अंदर क्षमता है, जितनी एक लड़की के अंदर क्षमता है कि वह अपने लिए व अपने परिवार के लिए लड़ सकती है, उतनी मैं लड़ रही हूं और आशुतोष यादव ने मुझे धमकी दे रखी है, मारने की, मरवाने की और पीछा करवाया है, खुलेआम मैंने रिकॉर्डिंग सुना दी है. मेरे घर पर रात में फायरिंग हुई है. मैं अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रही हूं. अपनी वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अश्वी यादव ने लिखा कि लगातार मानसिक अत्याचार और जानलेवा हमले के खिलाफ अब न्याय की मांग है. CM योगी जी और हमारी पुलिस टीम से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील है.



Source link