मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा में छिपा महाभारत में श्री कृष्ण का वो उपदेश, जिसे जज साहब ने फैसले में अलग से लिखा


Last Updated:

Blue Drum Case Muskan Sahil: सौरभ हत्याकांड के करीब डेढ़ साल के बाद मुस्कान और साहिल को 14 अक्टूबर को फांसी की सजा सुना दी गई है. इस दौरान कोर्ट की एक टिप्पणी जो फैसले के बाद काफी चर्चा में है वो है महाभारत के समय श्रीकृष्ण ने जो उपदेश दिया था.

Top Deals Inside

मुस्कान-साहिल को फांसी: महाभारत में कृष्ण का वो उपदेश, जो फैसले में जज ने लिखाZoom

मुस्कान-साहिल को सजा-ए-मौत.

मेरठ: यूपी में मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम कांड के दोषियों को 14 अक्टूबर को सजा सुना दी गई है. सौरभ राजपूत की कातिल उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को अदालत ने मृत्युदंड दिया है. आखिरी सांस तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. जिला जज ने फैसला सुनाते हुए महाभारत के प्रसंग का भी ज़िक्र किया. उन्होंने श्रीकृष्ण के उपदेश का भी ज़िक्र किया. धर्म की जय हो की बात कहते हए अध्यात्म की बात करते हुए जिला जज ने मुस्कान और साहिल को सज़ा-ए-मौत का आदेश दिया. जज ने कोर्ट में कहा कि ‘दंड भी धर्म’ है, महाभारत में भी ‘दंड को धर्म ही बताया गया है यानी अपराधी को दंड देना धर्म है.’

अदालत ने इस क्रूर हत्याकांड के लिए दोनों को फांसी की सजा सुनाई है. 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. सौरभ राजपूत के परिवारवालों ने मुस्कान और साहिल दोनों के लिए इसी सजा की मांग की थी. मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान जज ने दोनों से अलग-अलग पूछा कि क्या उन्हें कुछ कहना है. दोनों ने अपनी ओर से कोई बात नहीं रखी. साहिल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. जबकि मुस्कान ने भी चुप्पी साधे रखी.

सौरभ राजपूत के परिवार ने आभार प्रकट किया
सौरभ राजपूत हत्याकांड में सजा के ऐलान के वक्त सौरभ का परिवार अदालत में मौजूद रहा. सौरभ की मां, मौसी, भाई और अन्य लोग अदालत में थे. मीडिया से हो रही बातचीत के दौरान इन सभी ने मुस्कान और साहिल के लिए फांसी की सजा की मांग की थी. सौरभ की मां ने सजा के ऐलान को लेकर संतुष्टि ज़ाहिर की. उन्होंने कहा कि उनकी जंग तब तक जारी रहेगी जब तक ये दोनों फांसी के फंदे पर झूल न जाएं. सौरभ की हत्या के बाद पूरे परिवार ने न्याय पाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया है. उन्होंने प्रशासन और उन सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया जिन्होंने इस लड़ाई में सौरभ के परिवार का साथ दिया.

3 मार्च 2025 को साहिल और मुस्कान ने की थी सौरभ की हत्या
मेरठ के ब्रह्मपुरी में 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की थी. इस वारदात को बेहद क्रूर ढंग से अंजाम दिया गया था. मुस्कान ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर अपने पति सौरभ के बेहोश किया और उसके बाद सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी. कत्ल करने के बाद लाश के टुकड़े किए और इन्हें नील ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया.

30 सितंबर को मुस्कान-साहिल को कोर्ट ने ठहराया था दोषी
वारदात अंजाम देने के बाद 4 मार्च को साहिल और मुस्कान हिमाचल फरार हो गए थे. 18 मार्च को दोनों की गिरफ्तारी की गई, जिसके बाद सौरभ की लाश ड्रम से बरामद की गई थी. इसी मामले में जिला जज की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. 30 सितंबर को मेरठ की जिला जज कोर्ट ने सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या और साक्ष्य मिटाने के केस में दोषी ठहराया था.



Source link