Last Updated:
Akshara Singh New Song: पिछले महीने बिहार में आई बाढ़ पर अक्षरा सिंह ने नया गाना रिलीज किया है. इस गाने को अक्षरा सिंह ने आवाज दी है. भक्ति से भरे इस गाने में अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं. वीडियो में अक्षरा सिंह बिहार में बाढ़ प्रभावित जगहों पर राहत का काम करते दिख रही हैं. गाने की हर तरफ काफी चर्चा हो रही है.
अक्षरा सिंह का गाना जीत रहा दिल.
नई दिल्ली. बिहार एक महीने पहले बाढ़ से जूझ रहा था. इस त्रासदी के बीच अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना रिलीज किया जिसमें बिहार की त्रासदी के बीच भक्ति का रंग दिखा. इस गाने में छठी मइया और दुर्गा मां के लिए श्रद्धा दिखती हैं. मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपने इस नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका भोजपुरी गीत ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की पीड़ा, संघर्ष और आस्था को शब्दों में बयां करता है.
ये गाना ऐसे वक्त में सामने आया है, जब बाढ़ की वजह से कई परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. गीत में जहां लोगों के दर्द को बयां किया गया है, वहीं छठी मइया से बिहार की रक्षा करने की प्रार्थना भी की गई है. अक्षरा सिंह का ये गाना सिर्फ एक छठ गीत नहीं, बल्कि मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों की भावनाओं को सामने लाने की कोशिश भी है.
छा गया अक्षरा सिंह का गाना
गीत में बाढ़ के कारण घर-परिवार, खेत-खलिहान और आम जनजीवन पर पड़ने वाले असर को भावुक शब्दों के जरिए पेश किया गया है. प्राकृतिक आपदा के बीच अपनों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद इस गीत के प्रमुख भाव हैं. इस गाने की खास बात ये भी है कि अक्षरा सिंह ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद की थी. इस गाने के विजुअल में अक्षरा सिंह को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करते देखा जा सकता है.
आस्था से भरा गाना जीत रहा दिल
‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ को हारमोनिया रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज किया गया है. इसके बोल गीतकार मनोज भावुक ने लिखे हैं, जबकि मधुकर आनंद ने संगीत तैयार किया है. तीनों की इस प्रस्तुति में बिहार की लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों का मेल देखने को मिलता है.
गीत में दुर्गा मां और छठी मइया से बिहार को इस संकट से उबारने की प्रार्थना की गई है. भावपूर्ण संगीत और अक्षरा की गायकी गीत के भावों को प्रभावशाली बनाते हैं. गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज से चार चांद लगा दिए हैं.