Last Updated:
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही ब्रोकली, बंद गोभी, फूलगोभी, पालक और मेथी जैसी सब्जियों की मांग बढ़ जाती है. आप इनमें से कई सब्जियों को घर की छत, बालकनी या खाली पड़े गमलों में उगा सकते हैं. हरे धनिए और स्ट्रॉबेरी को भी गमले में लगाने का विकल्प है. जानिए सर्दियों में घर पर किचन गार्डन तैयार करने के लिए किन पौधों को चुन सकते हैं.
सहारनपुर : सर्दी का मौसम धीरे-धीरे शुरू होने लगा है और सर्दी का मौसम बढ़ते ही कुछ ऐसी सब्जियां अब आनी शुरू हो जाती हैं, जिनमे पानी की मात्रा ज्यादा होती है तो आप अपने घर पर ही गमले में कुछ ऐसी सब्जियों को लगाकर घर की ताजी सब्जियों का स्वाद ले सकते हैं. वे कौन-कौन सी सब्जियां हैं जिनमें लागत कम और घर के बगीचे में उगने से स्वाद ज्यादा आता है. आइए जानते हैं.
ब्रोकली जो की घर के लगाए हुए गमले में आसानी से हो जाती है. ब्रोकली गोभी परिवार की एक पौष्टिक हरी सब्जी है जिसे सुपरफूड माना जाता है, तो अगर आप अपने घर के गमले में कुछ लगाना चाहते हैं, तो ब्रोकली सबसे बेहतर रहने वाली है. यह आसानी से गमले में हो जाती है और इसका आसानी से उत्पादन करने के बाद आप अपने विभिन्न तरह के डिशेज में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको लगाने के लिए किसी तरह के केमिकल और खाद की आवश्यकता भी बेहद कम पड़ती है और यह कम समय में हो जाती है.
आजकल सबसे ज्यादा फास्ट फूड में इस्तेमाल की जाने वाली बंद गोभी जिसको सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा लगाया जाता है, तो अगर आप भी अपने घर के गमले में कुछ अच्छा लगाने की सोच रहे हैं, तो आप अपने छोटे-छोटे गमलों में बंद गोभी लगा सकते हैं. यह गमले में आसानी से हो जाती है. इसको ज्यादा स्पेस की आवश्यकता भी नहीं पड़ती, जबकि बंद गोभी घर पर लगाने से किसी तरह के फर्टिलाइजर की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है और आपको घर बैठे केमिकल मुक्त बंद गोभी प्राप्त होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब बात आती है सर्दी की सबसे फेमस और सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली सब्जी फूलगोभी की, जिसको अक्सर लोग ज्यादातर चीजों में मिलाकर खाना पसंद करते हैं. फूल गोभी को भी आप अगर अपने घर के गमले में लगाना चाहते हैं, तो यह सबसे बेस्ट रहती है. यह छोटे-छोटे गमलों में आसानी से हो जाती है, क्योंकि इसकी जड़े बहुत छोटी होती है. इसलिए ज्यादातर शहर के लोग इसको अपने घर के गमले में लगाकर अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं, तो अगर आप अपने घर की सब्जियों को गमले में लगाना चाहते हैं, तो फूलगोभी सबसे अच्छी तरीके से होती है.
सर्दियों में खाए जाने वाले सभी तरह की सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने वाली एक ऐसी चीज जिसको डाला तो कम जाता है, लेकिन स्वाद बढ़ाने का महारथी उसको माना जाता है. जी हां हम बात कर रहे हैं हरे धनिए की. जिसको आप आसानी से अपने घर के गमले में लगा सकते हैं. यह आसानी से घर के गमले में तैयार हो जाता है और ताजा ही आप उसकी कटिंग करके अपने सब्जियों में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक बार लगाने के बाद पूरी सर्दी कटिंग होने के बाद दोबारा से हो जाता है.
अब बात आती है एक ऐसे छोटे फल की जिसको ज्यादातर सर्दियों में ही लगाया जाता है. जो दिखने में बेहद खूबसूरत होता है और खाने में उससे भी ज्यादा लाजवाब. जी हां हम बात कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी की. जो की बहुत छोटे पौधे वाली होती है और इसकी जड़े ज्यादा गहरी नहीं जाती. स्ट्रॉबेरी को गमले में आसानी से लगाया जा सकता है. तो इसलिए अगर आप अपने घर के खाली पड़े गमलों को भरना चाहते हैं तो सर्दी के मौसम में आप स्ट्रॉबेरी लगा सकते हैं.
अगर आप हरी सब्जी खाना पसंद करते हैं तो आप अपने घर पर पड़े खाली गमले में उनको लगा सकते हैं. लेकिन हम बात कर रहे हैं उस हरी सब्जी की जिसको अक्सर लोग सब्जी कम ओर पराठे ज्यादा बना कर खाना पसंद करते हैं. हम बात कर रहे हैं हरी मेथी की जो कि अक्सर सुबह के नास्ते में बनाए जाने वाले पराठों के माध्यम से हमारे स्वाद को बरकरार रखती है. यह आसानी से घर के गमले में हो जाती है. तो अगर आप भी अपने घर के गमले में इसको लगाएंगे तो आप इसकी एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरी सर्दी कटिंग करके कई बार पराठे बना सकते है.
सर्दियों की सबसे ज्यादा और सबसे फेमस सब्जी हरे पत्ते वाली पालक साग होती है, जिसको लोग चाव से खाते हैं. पालक का सेवन सबसे ज्यादा देहात क्षेत्र में किया जाता है और हर घर में यह महीने में दो से तीन बार जरूर बनता है. वही शहरों में भी यह खूब खाया जाता है. इसलिए पालक को सर्दियों का सबसे बेस्ट भोजन भी माना जाता है. तो अगर आप इसको अपने घर के गमले में भी लगा देंगे तो यह जमीन से अच्छा उत्पादन देगा और बाजार वाले केमिकल वाले पालक से भी आप बचे रहेंगे.