Last Updated:
पश्चिम बंगाल में महिला तृणमूल की अध्यक्ष सबीना यास्मीन ने इस्तीफा दे दिया है. सबीना टीएमसी में कलह के बाद ममता बनर्जी के बागी ऋतब्रत गुट में शामिल हो गई थीं. ऐसे में यह बागी गुट के लिए पहला झटका है.
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को राहत मिली है. जबकि ऋतब्रत बनर्जी गुट को झटका लगा है.
पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. ममता बनर्जी के दुश्मन गुट ऋतब्रत बनर्जी ग्रुप को पहला झटका लगा है. महिला तृणमूल के लोकतांत्रिक विंग के अध्यक्ष पद से सबीना यास्मीन ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब मित्रा को भेजा है. सबीना ने इस्तीफे के पीछे सेहत खराब होने का हवाला दिया है. ऐसे में यह ममता दीदी के लिए एक राहत की खबर हो सकती है.
सिस्टर वेबसाइट न्यूज18 बांग्ला के मुताबिक सबीना यास्मीन ने अपने इस इस्तीफे की जानकारी विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी डाली है. उन्होंने कहा कि वे संगठन के लिए काम करती रहेंगी.
बता दें कि सबीना यास्मिन को सितंबर 2026 के आखिर कोलकाता स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के दफ्तर में बुलाया गया था, जहां एजेंसी ने उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी. यह पूछताछ 1 अप्रैल 2026 को मोथाबारी या एसआईआर से जुड़े विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा और मालदा में न्यायिक अधिकारियों को निशाना बनाने के आरोपों से संबंधित थी. हालांकि उन्होंने इस मामले में सफाई दी थी कि उन्हें आरोपी नहीं, बल्कि गवाह के रूप में बुलाया गया था.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…