दुर्गा पूजा में रांची पहुंचे तो जरूर देखें ये 5 पंडाल, कहीं अमरनाथ गुफा तो कहीं केदारनाथ मंदिर जैसा है नजारा

दुर्गा पूजा में रांची पहुंचे तो जरूर देखें ये 5 पंडाल, कहीं अमरनाथ गुफा तो कहीं केदारनाथ मंदिर जैसा है नजारा


होमताजा खबरधर्म

रांची पहुंचे तो जरूर देखें ये 5 पंडाल, बकरी बाजार वाला है सबसे अद्भुत

Last Updated:

Ranchi Top 5 Durga Puja Pandals: रांची में इस बार दुर्गा पूजा पर अमरनाथ गुफा, केदारनाथ, हवा महल और बृहदेश्वर मंदिर जैसे शानदार पंडाल बनाए गए हैं. बकरी बाजार के पंडाल का बजट 1.25 करोड़ है, जबकि अन्य पंडाल भी आकर्षण का केंद्र बन गया है. यहां के इन 5 पंडालों की खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

रांची: इस बार रांची में एक से बढ़कर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. कहीं पर अमरनाथ की गुफा है तो कहीं पर केदारनाथ, जयपुर की हवा महल समेत और भी कई सारे एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण पूरी तरह रूप ले चुका है. यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है. यहां जाने रांची के टॉप 5 पंडाल के बारे में और उनके बजट व उनकी खूबी के बारे में.

यहां खूबसूरत पंडाल में सबसे पहले नंबर पर रांची के हरमू मंदिर के अमरनाथ गुफा का है. यहां पर आपको बहुत खूबसूरत गुफा देखने को मिलेगी. यहां के आयोजक प्रवीण बताते हैं कि गुफा में जाने से पहले भगवान शिव ने अपने शेषनाग, गणेश भगवान, चांद हर एक चीज को उतारा था. आपको यहां पर जगह-जगह यह सारी चीजें देखने को मिल जाएगी.

इस बार बहुत खास है पंडाल

यहां पर श्रद्धालु रैंप से ऊपर की तरफ जाएंगे और वह देखेंगे शिव भगवान ने एक एक चीज को उतारा है और फिर वह गुफा में प्रवेश करेंगे. जहां पर उन्हें मां के दर्शन होंगे. इस पूरे पंडाल बनाने में 9 से 10 लाख रुपए का खर्चा आया है. 6 कारीगर ने 25 दिन में मिलकर इसे तैयार किया है. इसके बाद आप आ जाइए रांची के सहजानंद चौक स्थित केदारनाथ पंडाल में.

केदारनाथ पंडाल के आयोजक नवल बताते हैं कि इस बार हमारा बजट थोड़ा कम था और हम पहली बार कर रहे हैं. इसलिए मात्रा लाख रुपए में हम केदारनाथ पंडाल बनाने में सफल हुए हैं. यहां पर तीन टाइम भोग लगेगी, माता की मूर्ति भी ऐसी है कि आपको लगेगा का साक्षात देवी प्रकट हो चुकी हैं. यह पंडाल भी दिखने में काफी खूबसूरत है.

बकरी बाजार में साउथ का टेंपल

बकरी बाजार में तमिलनाडु के तंजावुर स्थित 1000 साल पुराने ऐतिहासिक बृहदेश्वर मंदिर के रूप में तैयार किया गया है. दिखने में बेहद ही खूबसूरत मंदिर और पूरी तरह आकर ले चुका है. यहां पर रांची का सबसे बड़ा मेला लगता है और सबसे बड़ा झूला और पूरी रांची का आकर्षण का केंद्र यह जगह है. आशीष बताते हैं कि इसका बजट 1.25 करोड़ के आसपास है.

इसके बाद आप आ जाइए रांची के हरमू बाजार के पंडाल में. यहां के आयोजक दीपांशु बताते हैं कि इसका बजट 70 लाख के करीब है और यह काल्पनिक मंदिर राजस्थान स्टाइल में है, जिसे बंगाल के कारीगरों ने पूरे 30 दिन में बनाया हैं. वहीं, आप सेवा सदन के समीप भी आ सकते हैं. यहां भी बेहद खूबसूरत पंडाल बनाया गया है.



Source link