दिवाली-छठ पर कन्फर्म टिकट… दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत स्पेशल; जानें पूरा शेड्यूल और किराया


होमताजा खबरदेश

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत स्पेशल

Last Updated:

Vande Bharat New Delhi To Patna: दिवाली और छठ पर बिहार जाने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है. त्योहार करीब आते ही दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी और वेटिंग लिस्ट का दबाव बढ़ने लगता है. ऐसे में नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच का सफर करीब 13 घंटे में पूरा करेगी.

Top Deals Inside

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत स्पेशलZoom

दिवाली-छठ में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. (फाइल फोटो)

Vande Bharat Train New Delhi To Patna: दिवाली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत दिलाने के लिए नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच का सफर महज 13 घंटे में पूरा करेगी. घर लौटने की जद्दोजहद में जुटे यात्रियों के लिए यह नई सर्विस एक बेहतरीन और तेज रफ्तार विकल्प साबित होगी.

सफर का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02252) सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी. उसी रात 9:30 बजे यह ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच जाएगी. वापसी में पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल (गाड़ी संख्या 02251) सुबह 10:00 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी. देर रात 11:30 बजे यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. इस तरह दोनों तरफ का सफर करीब 13 घंटे में पूरा हो जाएगा.

इन तारीखों पर चलेगी फेस्टिवल ट्रेन
दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी. 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक यह ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को ट्रैक पर दौड़ेगी. पटना से नई दिल्ली वापसी की सर्विस 17 और 19 अक्टूबर को उपलब्ध रहेगी. 22 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच पटना से यह ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को रवाना होगी.

त्योहारी भीड़ में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
दिवाली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली सभी नियमित ट्रेनों में सीटें महीनों पहले फुल हो जाती हैं. ऐसे में रेलवे का यह कदम उन प्रवासियों के लिए वरदान साबित होगा, जिन्हें अब तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया था. आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार वाली वंदे भारत ट्रेन से सफर न केवल आरामदायक होगा, बल्कि त्योहार के मौके पर लोग समय से अपने परिवार के पास पहुंच सकेंगे.



Source link