Last Updated:
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे और हाईवे का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है. योगी सरकार लगातार केनेक्टिविटी को लेकर बेहतर काम कर रही है. हाल ही में सरकार ने 8 नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला किया है. इससे पहले कुछ महीनों पहले योगी सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. लेकिन सवाल यह है कि अगर बलिया से बांदा तक के लिए एक्सप्रेसवे बनता है तो किन जिलों को फायदा होगा, क्या रूट होंगे.
बलिया से बांदा तक के एक्सप्रेसवे का रुट मैप. (एआई इमेज)
लखनऊः उत्तर प्रदेश में लगातार नए एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य हो रहे हैं. इससे राज्य के अंदरुनी कनेक्टिविटी के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है. गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के अलावा 8 नए लिंक एक्स्प्रेसवे का निर्माण हो रहा है. हालांकि अभी भी कई जिलों को दूसरों जिलों से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे की जरूरत है. ऐसे में हम एक आइडिया लेकर आए हैं कि अगर बलिया से बांदा को सीधा जोड़ दिया जाए तो कितना वक्त लगेगा पहुंचने में व कितनी दूरी होगी.
बलिया से बांदा तक अगर बना एक्सप्रेसवे तो किन जिलों को होगा फायदा
बता दें कि अगर बलिया से बांदा तक नया एक्सप्रेसवे बनाए जाए तो यह पूर्वांचल और बुंदेलखंड को सीधा जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर बन सकता है. इससे बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर या प्रयागराज की तरफ से बुंदेलखंड पहुंचने वाले यात्रियों को फायदा हो सकता है. हालांकि बलिया से बांदा तक का कोई आधिकारिक रूट नहीं है. न ही कोई आधिकारिक दूरी व समय की लागत बताई गई है तो ऐसे में सबकुछ अनुमानित है.
संभावित रूट क्या हो सकता है
अगर बलिया से बांदा तक के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाए तो बलिया से गाजीपुर फिर आजमगढ़ फिर जौनपुर फिर प्रयागराज फिर चित्रकूट और अंत में बांदा. यह एक अनुमानित रूट है, आधिकारिक अलाइनमेंट नहीं है. इसके अलावा दूसरा विकल्प यह भी हो सकता है कि मौजूदा एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़कर बनाया जा सकता है. क्योंकि उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पहले से मौजूद है, जिसकी आधिकारिक लंबाई 296.07 किलोमीटर है.
बलिया से बांदा जाने तक में कितना लगेगा समय
अगर बलिया से बांदा तक एक्सप्रेसवे तैयार होता है तो कॉरिडोर की संभावित लंबाई करीब 400-500 किलोमीटर हो सकती है. इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने से बलिया से बांदा जाने में करीब साढ़े तीन से साढ़े चार घंटा लग सकता है. अगर पूरा मार्ग एक्सेस कंट्रोल्ड हो. वर्तमान सड़क मार्ग की दूरी करीब 460 से 490 किलोमीटर है. फिलहाल करीब 8 से 10 घंटे लग जाते हैं बलिया से बांदा तक जाने में.