जीत के जश्न में ट्रेविस हेड की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर उड़ाया टेम्बा बावुमा का मजाक


होमखेलक्रिकेट

जीत के जश्न में हेड की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर उड़ाया बावुमा का मजाक

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, इस जीत के जश्न में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड अपनी मर्यादा को भूल गए और शर्मनाक हरकत करते हुए सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का एक मजाकिया मीम्स शेयर कर दिया.

Top Deals Inside

जीत के जश्न में हेड की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर उड़ाया बावुमा का मजाकZoom

ट्रेविस हेड ने शेयर किया बावुमा का मजाकिया मीम्स

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 214 रनों से दमदार जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में जोश हेजलवुड और मैट रेनशॉ सबसे अहम खिलाड़ी रहे. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. लंबे समय बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह जीत काफी खास है, लेकिन जश्न के दौरान कंगारू टीम के ओपनर ट्रेविस हेड अपनी मर्यादा भूल बैठे.

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का एक मजाकिया मीम शेयर किया. इस मीम में बावुमा का एक एनिमेटेड वीडियो रिएक्शन था और उसके नीचे हेजलवुड के मैच की चौथी पारी में 17.5 ओवर में 49 रन देकर 6 विकेट लेने का स्कोरकार्ड. ट्रेविस हेड ने जैसे ही यह इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, वह तुरंत वायरल हो गई. लेकिन हेड ये भूल गए कि उन्होंने अनजाने में ही सही, विपक्षी टीम के कप्तान का मजाक उड़ा दिया है.

ट्रेविस हेड इंस्टाग्राम स्टोरी

8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर आई है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 8 साल बाद साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई है. साल 2018 में हुए सैंडपेपरगेट कांड के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में टेस्ट मैच खेल रही है. ऐसे में जाहिर है कि कंगारू टीम साउथ अफ्रीका पर उसके घर में मिली इस जीत का जश्न खुलकर मनाती, क्योंकि न्यूलैंड्स में पिछली बार इंटरनेशनल लेवल पर जो उसकी फजीहत हुई थी, उसका दर्द उन्हें आज भी महसूस होता होगा.

मैच में कैसा रहा ट्रेविस हेड का प्रदर्शन?

वहीं, बात करें मैच में ट्रेविस हेड के प्रदर्शन की, तो वह बेहद निराशाजनक रहा. पहली पारी में हेड सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 11 रन बनाए. इस तरह कुल मिलाकर दोनों पारियों में उनका स्कोर मात्र 20 रन रहा. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पहले टेस्ट मैच में मैट रेनशॉ का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. उन्होंने पहली पारी में 190 रन बनाए और दूसरी पारी में 82 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जो जीत के लिए निर्णायक साबित हुई.





Source link