जम्मू नहीं, बुरहानपुर में करें वैष्णो माता के दर्शन! 30 घरों को जोड़कर बनी गुफा बनी आकर्षण का केंद्र

जम्मू नहीं, बुरहानपुर में करें वैष्णो माता के दर्शन! 30 घरों को जोड़कर बनी गुफा बनी आकर्षण का केंद्र


Last Updated:

Vaishno Devi Dham: तीन महीने की कड़ी मेहनत से बुरहानपुर के खामनी गांव में बने वैष्णो देवी धाम के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मंदिर की भव्यता और आकर्षक सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है.

Top Deals Inside

Vaishno Devi Dham: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खामनी गांव में निर्मित वैष्णो देवी माता का भव्य धाम इन दिनों श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. मंदिर की भव्यता, आकर्षक स्वरूप और मनमोहक सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है. इस धाम को तैयार करने में कलाकारों ने करीब तीन महीने तक कड़ी मेहनत की. उनकी मेहनत और कलात्मकता के चलते मंदिर को ऐसा आकर्षक स्वरूप दिया गया है जिसे देखने के लिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

समिति के सदस्यों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को समिति के सुभाष मोतेकर नितिन कोली और योगेश पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि वैष्णो देवी माता के इस धाम में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं. मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है. 30 घरों को जोड़कर एक गुफा का निर्माण किया गया है जिसमें से लोग आना जानाकर रहे है. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मंदिर की भव्यता को देखकर आकर्षित हो रहे हैं. कई लोग परिवार के साथ यहां पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और धाम की सुंदरता को निहार रहे हैं.

तीन महीने की मेहनत से तैयार हुआ भव्य धाम
मंदिर निर्माण में कलाकारों ने विशेष मेहनत करते हुए इसके स्वरूप को आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया. करीब तीन महीने तक चले निर्माण कार्य के बाद वैष्णो देवी माता का यह धाम तैयार हुआ. मंदिर की भव्यता और इसकी विशेष बनावट श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. कलाकारों की मेहनत का परिणाम है कि यह धाम अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपनी सुंदरता के कारण भी लोगों को आकर्षित कर रहा है.

दूसरे राज्यों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु
क्षेत्र में बने इस धाम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इससे क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को नई पहचान मिल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के निर्माण के बाद से धाम के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है और श्रद्धालुओं की आवाजाही भी आकर्षण का विषय बनी हुई है.

वैष्णो देवी माता का यह भव्य धाम अब क्षेत्र की विशेष पहचान बनता जा रहा है. तीन महीने की मेहनत से तैयार यह धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनने के साथ ही अपनी भव्यता और सुंदरता के कारण भी चर्चा में है.



Source link