Who is Ilhan Omar: कौन हैं इल्हान उमर भारत के खिलाफ उगला है खूब जहर अब पड़ा घर पर छापा दर्द हुआ ममदानी को


Last Updated:

Who is Ilhan Omar: एक बार फिर से डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर चर्चा में हैं क्योंकि उनके घर पर छापेमारी की गई है. इसे लेकर अमेरिका में सियासत तेज हो गई है. चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं इल्हान उमर और क्या है उनकी पहचान.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

कौन हैं इल्हान उमर, भारत के खिलाफ उगला है खूब जहर, अब पड़ा घर पर छापाZoom

डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर. (रॉयटर्स)

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उनके घर पर छापेमारी हुई है और उन्होंने इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उनकी जासूसी कराने का आरोप लगाया है. वहीं ट्रंप ने इल्हान उमर को पूरी तरह से बेईमान और बुरी हस्ती कहा है. आपको बता दें कि फेडरल अथॉरिटी ने इल्हान उमर के वाशिंगटन डीसी में मौजूद घर पर छापा मारा. ट्रंप ने कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट इल्हान उमर के मामले को देख रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले ट्रंप तंज कस चुके हैं कि उमर अमेरिका गैरकानूनी तरीके से आई थीं और उन्होंने यहां एंट्री पाने के लिए अपने भाई से शादी की थी.

जस्टिस डिपार्टमेंट ने बताया कि यह रेड एक ऑनगोइंग फेडरल इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा है. वहीं इस मामले से जुड़े एक शख्स के मुताबिक यह जांच इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़ी हुई है. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक छापेमारी होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस की ओर से अदालत से जारी वारंट के आधार पर हुई. उधर इल्हान उमर ने ट्रंप प्रशासन पर राजनीतिक डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है और कहा कि सरकार का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधी के खिलाफ हथियार के तौर पर किया जा रहा है.

क्या बोले न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी?

इल्हान उमर के समर्थन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी उतर आए हैं. उन्होंने छापेमारी की तीखी आलोचना की. ट्रंप प्रशासन पर हमला बोलते हुए ममदानी ने कहा कि इल्हान उमर की केंद्र सरकार से असहमति होने की वजह से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) का पूरी ताकत से इस्तेमाल किया गया.  ममदानी ने कहा कि नागरिकता पाने के रास्ते का इस्तेमाल किसी के खिलाफ हथियार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए.

कौन हैं इल्हान उमर?

आपको बता दें कि इल्हान उमर वही अमेरिकी सांसद हैं, जिन्होंने कश्मीर से लेकर भारत की आंतरिक राजनीति तक पर कई बार विवादित बयान दिए हैं. भारत में उन्हें अक्सर भारत विरोधी लॉबी का चेहरा माना जाता है, जबकि पाकिस्तान समर्थक बयानबाजी के कारण वह इस्लामाबाद की राजनीतिक सोच के करीब समझी जाती हैं. उनके बयानों को भारत की संप्रभुता और आंतरिक मामलों में दखल के तौर पर देखा जाता रहा है. वे अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला सांसदों में हैं. उनके कुछ बयान ऐसे रहे जिन पर धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देने के आरोप लगे. उन्होंने अमेरिका के 9/11 हमलों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी और अमेरिका-इजरायल के रिश्तों पर भी नकारात्मक कमेंट किए थे. यही वजह है कि उन पर अमेरिका विरोधी होने का भी आरोप लगा था.

भारत के खिलाफ बयान, पाकिस्तान से यारी

  • इल्हान उमर ने कई बार भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया. अल्पसंख्यकों और कश्मीर को लेकर बयानबाजी की.
  • उन्होंने कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की वकालत की. साल 2022 में उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा किया, जिसे भारत ने अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया.
  • पाकिस्तान के प्रति उनका झुकाव इस बात से भी देखा गया कि वे कई बार कहती रहीं कि कश्मीर पर अमेरिका में और बात होनी चाहिए और इसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर लाना चाहिए.



Source link