Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ होगी खुशनुमा, बिजनेस में भी बनेंगे नए काम, बस इन बातों का रखें ध्यान

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ होगी खुशनुमा, बिजनेस में भी बनेंगे नए काम, बस इन बातों का रखें ध्यान


Last Updated:

Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को 14 अक्टूबर को कारोबार, नौकरी और निवेश के मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने होंगे. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, आज नए लोगों से संपर्क कारोबार में फायदा दिला सकता है और नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है. हालांकि, परिवार की परेशानियां मन को थोड़ा अशांत कर सकती हैं. लव लाइफ में पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन शादीशुदा लोगों को अपनी बात संभलकर कहनी होगी. इसके अलावा आज चांदी में निवेश, लंबी दूरी की यात्रा और भगवान गणेश की पूजा को लेकर भी खास सलाह दी गई है. जानिए 14 अक्टूबर को वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

Top Deals Inside

14 October Vrishabh Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिला जुला रहेगा. आज आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. आज आप यदि लंबी दूरी की यात्रा पर जानें की सोच रहें है तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ समय के जरूर टाल दें. वृषभ राशि वाले आज नया वाहन भी खरीद सकते हैं.

बिजनेस में बड़े फैसलों से होगा फायदा

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज वो अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसलों को ले सकेंगे. आज आपकी मुलाक़ात नए लोगों से होगी और इन्ही लोगों की मदद से आपके काम भी बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहें है आज उनका दिन भी शानदार होगा. आज आप ऑफिस में खुशमिजाज मन से काम कर पाएंगे.

चांदी में निवेश से फायदा

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के बजाए यदि चांदी में पैसा इंवेस्ट करेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. इससे आप कम समय में बेहतर रिटर्न पा सकेंगे.

पार्टनर से मधुर होंगे रिश्ते

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनका लव लाइफ खुशनुमा होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपको अपने वाणी पर संयम रखना होगा. वरना इससे आपके शादीशुदा जीवन में कड़वाहट आएगी.

गाय को खिलाएं हरा चारा

आज आपका शुभ रंग बादामी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि गाय को हरा चारा खिलाएंगे तो इससे आपके काम बनेंगे.



Source link