SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, 1.97 लाख से ज्यादा ने पास की परीक्षा, देखें कटऑफ


Last Updated:

SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने कल देर रात एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. ssc.gov.in पर सरकारी रिजल्ट आते ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया. जानिए इस बार की एसएससी जीडी कटऑफ का हाल, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया.

Top Deals Inside

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, 1.97 लाख से ज्यादा हुए पासZoom

SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जीडी कटऑफ भी जारी हो चुकी है

नई दिल्ली (SSC GD Constable Result 2026). एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर घोषित कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों के नाम इस लिस्ट में आ गए है, उनके घरों में जश्न का माहौल है. कई अभ्यर्थियों ने आगे की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है. एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 लाखों युवाओं के संघर्ष और सब्र का नतीजा है. एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी होने से ssc.gov.in पर भारी ट्रैफिक है.

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थी इस बार की कटऑफ जानने के लिए बेताब हैं. साथ ही यह भी जानना चाहते हैं कि कि किन राज्यों या कैटेगरी के अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है. एसएससी अमूमन ऑफिस आवर्स में नतीजे जारी करता है. लेकिन देर रात अचानक सरकारी रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने से अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी मच गई. परिणाम आते ही सर्वर पर इतना दबाव बढ़ गया कि कई उम्मीदवारों को ‘Site Can’t Be Reached’ का सामना करना पड़ा.

एसएससी जीडी कटऑफ स्टेटस

एसएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे. आयोग की तरफ से जारी कटऑफ और मेरिट लिस्ट के अनुसार, 1.97 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मिनिमम क्वॉलिफाइंग मार्क्स और कटऑफ अंक हासिल किए हैं. पास होने वाले अभ्यर्थियों में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), एसएसबी (SSB), आईटीबीपी (ITBP), एआर (AR) और एसएसएफ (SSF) में चयन के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है.

एसएससी जीडी कांस्टेबल SSF कटऑफ मार्क्स

कैटेगरी मार्क्स
जनरल 146.17817
EWS 144.20658
एससी 140.95414
एसटी 135.03155
ESM 100.52099
ओबीसी 145.55766

एसएससी रिजल्ट के बाद आगे क्या? फिजिकल और मेडिकल की तैयारी का रोडमैप

अगर आपका नाम एसएससी जीडी की मेरिट लिस्ट में है तो अब जरा भी समय गंवाए बिना अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) की तैयारी में जुट जाएं. कई बार अभ्यर्थी सिर्फ लिखित परीक्षा पास करने की खुशी में महीनों बिता देते हैं और फिजिकल के समय दौड़ या माप-दौल में बाहर हो जाते हैं.

  • रनिंग स्टेमिना को सुधारने के लिए रोजाना सुबह दौड़ का अभ्यास करें.
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्र) अभी से तैयार रखें.

जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. कई सफल लोगों के लिए असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी साबित हुई है.



Source link