Public Opinion Sultanpur Devlopment: ‘काम तो हो रहा, बस तेजी लाने की जरूरत..’, 5 साल में कितना बदला सुल्तानपुर? जनता ने बताया विकास का हाल

Public Opinion Sultanpur Devlopment: ‘काम तो हो रहा, बस तेजी लाने की जरूरत..’, 5 साल में कितना बदला सुल्तानपुर? जनता ने बताया विकास का हाल


Last Updated:

Sultanpur News: सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जनता ने अपनी राय रखी. लोगों ने विकास कार्यों की सराहना करने के साथ ही अधूरे कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठाई. लोगों ने कहा कि कुछ सड़कों की मरम्मत हो जाए तो लोगों को और अधिक सुविधा मिल सकती है. दोनों लोगों की बातों से साफ है कि विकास कार्यों के साथ स्थानीय समस्याओं का समाधान भी जनता की प्राथमिकता है.

Top Deals Inside

Sultanpur: सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में बीते पांच सालों के दौरान कितना विकास हुआ और आम जनता को कितनी सुविधाएं मिलीं, इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है. शहर में सड़क, पुल, चौड़ीकरण और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई काम हुए हैं, लेकिन कुछ मोहल्लों में आज भी सड़क और नाली जैसी समस्याएं बनी हुई हैं. इसी को लेकर हमने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पिछले पांच साल के कामकाज पर उनकी राय जानी. लोगों ने विकास कार्यों की सराहना करने के साथ ही अधूरे कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठाई.

टूटी सड़कें और खराब नालियां
स्थानीय निवासी मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले पांच सालों में सुल्तानपुर में कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन शहर के कुछ मोहल्ले आज भी टूटी सड़कों और खराब नालियों की समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने विधायक विनोद सिंह से इन समस्याओं पर भी ध्यान देने की अपील की. वहीं, लम्बरदार पुरवा निवासी सुनील कुमार अग्रहरि ने कहा कि विधायक ने सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य कराए हैं. हालांकि, कुछ सड़कों की मरम्मत हो जाए तो लोगों को और अधिक सुविधा मिल सकती है. दोनों लोगों की बातों से साफ है कि विकास कार्यों के साथ स्थानीय समस्याओं का समाधान भी जनता की प्राथमिकता है.

इन कामों की हुई चर्चा
विवेकानंद नगर निवासी विजय कुमार सोनी ने पिछले पांच सालों में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए गोलाघाट पुल के नवनिर्माण, टेढ़ुई-गोलाघाट मार्ग के चौड़ीकरण और भादर-भाईं मार्ग जैसे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया. वहीं, राम कुमार वर्मा ने सीताकुंड घाट के निर्माण और टेढ़ुई से द्वारिकागंज तक सड़क चौड़ीकरण समेत कई कार्यों का उल्लेख किया. हालांकि, उनका कहना है कि विकास कार्यों में जिस गति की उम्मीद थी, उस गति से काम नहीं हो पा रहा है. इससे स्पष्ट है कि लोगों की नजर में विकास के काम हुए हैं, लेकिन उनकी समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्णता भी जरूरी है.

किसी ने दिए 7 नंबर, तो किसी ने जताई असंतुष्टि
पिछले पांच सालों के विकास कार्यों को लेकर जनता की राय मिली-जुली रही. विशाल अग्रहरि ने कुल 10 में से 7 नंबर दिए. जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी विकास कार्यों को इसी स्तर का आकलन करते हुए कहा कि विधानसभा के कई क्षेत्रों में काम हुए हैं, लेकिन उनकी कॉलोनी में काम नहीं होने से वह असंतुष्ट हैं. सूरज कुमार राय ने कहा कि बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं, लेकिन नाली, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग जैसे छोटे काम उम्मीद के मुताबिक नहीं हुए. वहीं, शिखर तिवारी ने युवाओं के मुद्दे पर विधायक के कामकाज को बेहतरीन बताया. कुल मिलाकर, सुल्तानपुर में विकास को लेकर लोगों ने सकारात्मक बातें कहीं, लेकिन स्थानीय समस्याओं के समाधान और काम में तेजी लाने की मांग भी सामने आई.



Source link