MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, सुखबीर सिंह CM के प्रमुख सचिव बने, देखें लिस्ट


Last Updated:

MP IAS Officers Transfers: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं. इस बदलाव के तहत सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं भरत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है. साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है.

Top Deals Inside

MP में 23 IAS अफसरों के तबादले, सुखबीर सिंह CM के प्रमुख सचिव बनेZoom

MP IAS Transfer List

Bhopal News: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. राज्य शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को कसावट देने के लिए बड़ी सर्जरी की है. इस प्रशासनिक फेरबदल पर पहले आई News18 की खबर पर मुहर लग गई है. सरकार ने कुल 23 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं.

शीर्ष प्रशासनिक पदों पर नई नियुक्तियां
इस बड़े फेरबदल में शासन ने कई प्रमुख विभागों और शीर्ष पदों की जिम्मेदारी बदली है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है. साथ ही अधिकारी भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव पद की कमान सौंपी गई है.

आधा दर्जन से अधिक जिलों में नए कलेक्टर
इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत जिलों के मैदानी प्रशासनिक अमले में भी बड़ा बदलाव किया गया है. प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों को नए कलेक्टर मिले हैं. वहीं चार से अधिक जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर उन्हें नए जिलों की कमान सौंपी गई है.

हरदा: बालाघाट के कलेक्टर कुमार सत्यम का स्थानांतरण किया गया है. उन्हें अब हरदा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है.
जबलपुर: रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को अब जबलपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है.
मंडी बोर्ड: जबलपुर के कलेक्टर रहे राघवेन्द्र सिंह को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है.
रायसेन: इंदौर दूषित जल मामले में हटाए गए आईएएस अधिकारी रोहित सिसोनिया को रायसेन जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है.
शाजापुर: कलेक्टर ऋजु बाफना को उनके पद से हटा दिया गया है. अब इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ परीक्षित झाड़े को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है.
नर्मदापुरम: आईएएस आशीष वसिष्ठ को नर्मदापुरम जिले की कमान सौंपी गई है.
सिंगरौली: ईसीबी (ECB) के डायरेक्टर अंकित अस्थाना को सिंगरौली जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के मायने
इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के पीछे प्रशासनिक कसावट और राजनीतिक वजहें जुड़ी हुई हैं. फील्ड में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त तेवर अपनाए हैं. मूंग खरीदी आंदोलन के दौरान प्रभावी कार्रवाई न करने के कारण हरदा और नर्मदापुरम के कलेक्टरों को बदलने की चर्चा रही. साथ ही शासकीय योजनाओं के कार्यान्वयन में गंभीरता की कमी और जनप्रतिनिधियों से समन्वय में कमी के कारण कम अवधि वाले कलेक्टरों को भी हटा दिया गया है.

इस प्रशासनिक फेरबदल से 2017 बैच के अफसरों को जिलों में पदस्थापना मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है. इसके माध्यम से आदित्य सिंह और रोहित सिसोनिया मुख्यधारा में वापस लौटे हैं. पन्ना जिले में केन-बेतवा भू-अर्जन और बालाघाट जिले में स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक चुनौतियों से निपटने के लिए अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया गया है. GIS की तैयारियों के लिए उद्योग विभाग को नया सचिव मिला तो स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ ACS के रूप में रश्मि शमी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली. जनसंपर्क सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार से भरत यादव का कद बढ़ा.



Source link