Jaipur News: कौन हैं IAS किरण भड़ाना? पिता की हत्या के बाद चर्चा में आईं, UPSC में हासिल की थी 120वीं रैंक

Jaipur News: कौन हैं IAS किरण भड़ाना? पिता की हत्या के बाद चर्चा में आईं, UPSC में हासिल की थी 120वीं रैंक


Last Updated:

IAS Kiran Bhadana: राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के बाद उनकी सबसे छोटी बेटी और आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना चर्चा में हैं. 27 नवंबर 1990 को जन्मीं किरण भड़ाना 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में 120वीं रैंक हासिल की थी. एमफिल और पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाली किरण को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला. वह वर्तमान में लाहौल-स्पीति जिले की उपायुक्त हैं और 28 अप्रैल 2025 को उन्होंने पदभार संभाला था. किरण पांच भाई-बहनों में सबस छोटी हैं. उनके भाई अर्जुन सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं, जबकि एक बहन डॉक्टर और दो गृहिणी हैं. फोटो साभार: https://www.facebook.com/KiranBhadanaIAS/

Top Deals Inside

राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सनसनी फैल गई. अतर सिंह भड़ाना गुर्जर समाज के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे. वे भरतपुर जिले की बयाना-रूपवास विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे. हरियाणा से आकर राजस्थान को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले अतर सिंह प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते थे. हरियाणा में दो बार सरपंच रह चुके भड़ाना राजस्थान में सबसे पहले राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष संभाला इसके बाद गुर्जर बहुल इलाकों और किसान राजनीति में पैठ के चलते उन्हें बीजेपी ने 1998 के विधानसभा चुनाव में भरतपुर जिले की बयाना सीट से उतारा. हालांकि इस दौरान उन्हें हार मिली. 2003 में दोबारा पार्टी ने भरोसा जताया और अतर सिंह जीत गए.

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद अब लोग उनके फैमिली बैकग्राउंड को भी जानना चाह रहे हैं. अतर सिंह भड़ाना की हत्या के बाद उनके परिवार को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है.सभी अलग-अलग क्षेत्र में सक्रिय है. उनका बेटा अर्जुन सुप्रीम कोर्ट में वकालत करता है. परिवार की एक बेटी डॉक्टर है, जबकि दो अन्य बेटियां गृहणी हैं. वहीं उनकी सबसे छोटी बेटी किरण भड़ाना भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं. साभार: https://www.facebook.com/KiranBhadanaIAS/

किरण भड़ाना भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2017 बैच की अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं. वह लाहौल-स्पीति जिले में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं. उनकी पहचान एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में है, जो राज्य के दुर्गम क्षेत्र में सरकारी व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां निभा रही हैं. उनके पिता अतर सिंह भड़ाना राजस्थान के पूर्व विधायक थे. भरतपुर जिले में उनकी हत्या के बाद किरण भड़ाना का नाम चर्चा में आया. साभार: https://www.facebook.com/KiranBhadanaIAS/

Add News18 as
Preferred Source on Google

किरण भड़ाना का जन्म 27 नवंबर 1990 को हुआ था. उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ एमफिल और पीएचडी की डिग्री भी प्राप्त की. प्रशासनिक सेवा में जाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की. लगातार प्रयासों के बाद तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने ऑल इंडिया 120वीं रैंक हासिल की. इसके बाद उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ और उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित किया गया. अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों और यूपीएससी में सफलता के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में करियर शुरू किया. साभार: https://www.facebook.com/KiranBhadanaIAS/

2017 बैच की आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना प्रशासनिक सेवा में उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं और शिमला में भी तैनात रहीं. वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने 28 अप्रैल 2025 को इस जिले के जिलाधीश का कार्यभार संभाला था. लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम हिमालयी जिले में उपायुक्त की जिम्मेदारी के तहत प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी महत्वपूर्ण होती है. साभार: https://www.facebook.com/KiranBhadanaIAS/

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना बिजली विभाग के केलांग मंडल के XEN विजय कुमार से विवाद को लेकर चर्चा में आई थीं. ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित होने के बाद विजय कुमार ने बिजली विभाग के एमडी को पत्र लिखकर डीसी पर बदसलूकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि 14 अगस्त 2025 को जनजातीय मेले के दौरान और 2 सितंबर को डीसी कार्यालय में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ. वहीं, किरण भड़ाना ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि XEN ने उनके साथ बदसलूकी की थी और आपदा के दौरान ड्यूटी पर नहीं आए थे. साभार: https://www.facebook.com/KiranBhadanaIAS/

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link