60 साल के सलमान खान हैं वर्जिन? करण जौहर ने की पूछने की गुस्ताखी, 22 साल पहले कहा था- ‘बीवी के लिए बचाकर रखा है’


Last Updated:

कॉफी विद करण के सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान पहुंचने वाले है. जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है. इस एपिसोड में सलमान खान से करण जौहर सवाल करते हैं कि क्या वह वर्जिन है. ठीक ऐसे ही वह 22 साल पहले भी सुपरस्टार से सवाल कर चुके हैं.

Top Deals Inside

60 साल के सलमान खान हैं वर्जिन? करण जौहर ने की पूछने की गुस्ताखीZoom

फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर अपना चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ लेकर आ रहे हैं. वह पहले ही ऐलान कर चुके हैं ये आखिरी सीजन होने वाला है. इस खास सीजन के पहले गेस्ट सुपरस्टार सलमान खान होंगे. करण जौहर ने चैट शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. जिसमें सलमान खान का जबरदस्त दमखम देखने को मिल रहा है. मगर करण जौहर उनसे ऐसा सवाल करते हैं कि सबके कान खड़े हो जाते हैं.

13 अक्टूबर 2026 को कॉफी विद करण 9 का नया प्रोमो रिलीज हुआ। जिसमें करण जौहर एक्टर को ‘समझदार’ कहकर परिचय करवाते हैं. साथ ही ‘इट्स डन ब्रो’ वाक्य भी सुनने को मिलता है. जिसे सलमान खान ने ऐसा कहा कि आज भी ये नारे-विरोध प्रदर्शन में ट्रेंड ही बन गया है.

सलमान खान वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज
60 साल के सलमान खान प्रोमो में करण जौहर को छेड़ते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि करण जौहर के चैट शो खत्म होने के बाद ये ‘कॉफी विद सलमान’ होने वाला है. मगर करण जौहर फिर पहले ही एपिसोड में ऐसा बम गिराने वाले हैं जिसे पूछते हुए वह भी जरूर थोड़ा संकोच कर रहे होंगे.

सलमान खान क्या आप वर्जिन हो?
कॉफी विद करण के प्रोमो में करण जौहर सलमान खान से सवाल करते हैं, ‘क्या आप अबतक वर्जिन हो?’ ये सुनते ही सलमान खान उन्हें रवि किशन के स्टाइल में जवाब देते हैं, ‘कंट्रोल माय ब्रदर कंट्रोल.’ बता दें कॉफी विद करण सीजन 9 का पहला एपिसोड 14 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा.

जब सलमान खान ने कहा था, ‘हां मैं वर्जिन हूं’
2013 में ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 4 में सलमान खान का इस चैट शो में डेब्यू था. तब करण जौहर ने पूछा था कि क्या वह वर्जिन हैं? इस पर सलमान ने जवाब दिया, “हां, मैं वर्जिन हूं.” उन्होंने यह भी कहा कि वह शादी तक खुद को बचाकर रखना चाहते हैं. हालांकि बाद में करण जौहर ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि ये सब सिर्फ मस्ती मजाक में कहा गया था न कि सीरियस कंफेशन था.

करण जौहर के शो का ऐंड
30 सितंबर को करण जौहर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था. जहां उन्होंने बताया था कि वह अब कॉफी विद करण का द एंड करने जा रहे हैं. ये लास्ट सीजन होगा. 22 साल तक ये शो चला. जब उन्होंने अपने पिता को इसका आइडिया सुनाया था तो वह इंप्रेस नहीं हुए थे.



Source link