हाउसवाइफ भी जोड़ सकती हैं अपना फंड, बचत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें कहां मिलेगा फायदा

हाउसवाइफ भी जोड़ सकती हैं अपना फंड, बचत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें कहां मिलेगा फायदा


Last Updated:

Money Saving Tips For Housewives: घर संभालने वाली महिलाएं भी थोड़ी-थोड़ी बचत कर फंड तैयार कर सकती हैं. इकोनॉमिस्ट आकाश जिंदल के मुताबिक, हाउसवाइफ इन पांच में से कोई भी एक तरीका अपनाकर पैसा जोड़ सकती है. आप अपनी सुविधा के मुताबितक चुनाव कर सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

दिल्ली. घर की जिम्मेदारियां संभालने वाली महिलाएं भी हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके अपना फंड तैयार कर सकती हैं. इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप नौकरी करती हों या आपके पास निवेश करने के लिए बड़ी रकम हो. अगर आप घर के खर्चों में से कुछ पैसे बचा लेती हैं, तो उन्हें सही जगह निवेश करके भविष्य के लिए बचत कर सकती हैं. इकोनॉमिस्ट आकाश जिंदल के मुताबिक, हाउसवाइफ अपनी जरूरत और बचत के हिसाब से पांच विकल्पों पर विचार कर सकती हैं.

पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम
महिलाएं पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करने पर विचार कर सकती हैं. किसान विकास पत्र (KVP) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) इसके विकल्प हैं. इन योजनाओं में निवेश करने से पहले ब्याज दर, मैच्योरिटी अवधि और पैसे निकालने के नियम समझना जरूरी है. कुछ सेवाओं में अधिकृत एजेंटों की मदद मिल सकती है, लेकिन घर से निवेश की सुविधा हर जगह उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है.

बैंक एफडी में लगाएं पैसे
अगर आप अपनी सेविंग्स को काफी सुरक्षित ऑप्शन में रखना चाहते हैं, तो आप बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) चुन सकते हैं. इससे आप एक तय समय के लिए पैसे जमा कर सकते हैं और बैंक द्वारा तय रेट पर ब्याज कमा सकते हैं. FD खोलने से पहले इसकी अवधि और समय से पहले पैसे निकालने की शर्तों के बारे में जरूर जान लें.

इक्विटी म्यूचुअल फंड में एसआईपी
लंबी अवधि के लिए पैसा जोड़ना चाहती हैं, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश कर सकती हैं. इसमें हर महीने एक तय रकम निवेश की जाती है. आकाश जिंदल के मुताबिक, लंबे समय में इससे पूंजी बनाने की संभावना हो सकती है. हालांकि, म्यूचुअल फंड बाजार के जोखिम के अधीन होते हैं और इनमें रिटर्न की गारंटी नहीं होती.

रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी
जो महिलाएं हर महीने थोड़ी रकम बचाना चाहती हैं, उनके लिए बैंक की आरडी भी एक विकल्प है. इसमें हर महीने तय राशि जमा की जाती है और अवधि पूरी होने पर ब्याज के साथ पैसा मिलता है. इससे नियमित बचत की आदत बनाने में मदद मिल सकती है. निवेश से पहले बैंक की ब्याज दर और अवधि की जानकारी जरूर लें.

बैंक सेविंग अकाउंट में रखें कुछ पैसे
बचत का पूरा पैसा लंबी अवधि की योजनाओं में लगाने के बजाय कुछ रकम बैंक के सेविंग अकाउंट में भी रखनी चाहिए. इससे अचानक घर के खर्च, बच्चों की फीस या मेडिकल जरूरत पड़ने पर पैसे आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं. हाउसवाइफ अपनी जरूरत के हिसाब से इस खाते में नियमित रूप से छोटी रकम जमा कर सकती हैं.



Source link