Last Updated:
Shah rukh Khan King: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है. फिल्म क्रिस्मस के मौके पर रिलीज होगी. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान ने ‘किंग’ के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है. इस शेड्यूल में फिल्म का खास गाना भी फिल्माया जा रहा है जिसमें शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी नजर आएंगी.
शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं.
नई दिल्ली. शाहरुख खान के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार है. पिछले साल दिसंबर में ‘किंग’ की पहली झलक दिखी थी. शाहरुख खान के ग्रे एंड पेपर लुक ने तहलका मचा दिया था. अब इस साल क्रिस्मस के मौके पर ‘किंग’ थिएटर्स में दस्तक देने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान ने ‘किंग’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है और मेकर्स सुपरस्टार के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं.
शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज होगा ‘किंग’ का टीजर?
वहीं बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स फैंस को बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं. इस दिन सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ का टीजर लॉन्च हो सकता है. अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है मेकर्स ने अपनी कमर कस ली है.
शाहरुख खान और सुहाना पर फिल्माया जाएगा गाना
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार ‘किंग’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 11 अक्टूबर से गोरेगांव में शुरू हुई. इस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख ने 12 अक्टूबर को स्टूडिय़ो में हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शूट किया. अब सिद्धार्थ आनंद फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग पर फोकस कर रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ फिल्म की प्रोडक्शन टीम इसके विजुअल्स पर काम कर रही है. बता दें, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ में पहली बार शाहरुख खान अपनी लाडली सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में हैं. शाहरुख और दीपिका ने अपनी पिछली फिल्म पठान से पर्दे पर तहलका मचा दिया था.