रणजी ट्रॉफी में मुंबई को बड़ा झटका, उप कप्तान आयुष म्हात्रे 2 महीने के लिए टीम से बाहर


होमखेलक्रिकेट

रणजी ट्रॉफी में मुंबई को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 2 महीने के लिए टीम से बाहर

Last Updated:

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की टीम ने चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के साथ सीजन की दमदार शुरुआत की, लेकिन इसके साथ ही उसे एक बड़ा झटका भी लगा है. टीम के उप कप्तान आयुष म्हात्रे चोट के कारण लगभग दो महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. कुछ समय पहले ही म्हात्रे एनसीए में 3 महीने गुजार कर आए थे, लेकिन फिर से उनका चोट उभर आया है.

Top Deals Inside

रणजी ट्रॉफी में मुंबई को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 2 महीने के लिए टीम से बाहरZoom

आयुष म्हात्रे मैदान से दो महीने के लिए हुए दूर (फोटो-PTI)

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की. टीम का पहला मैच चंडीगढ़ से था, लेकिन जीत के साथ ही मुंबई को बड़ा झटका भी लगा है. दरअसल, मुंबई के उप कप्तान और ओपनर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ग्रेड 4 हैमस्ट्रिंग टियर के कारण लगभग दो महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. म्हात्रे वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के शुरुआती रणजी ट्रॉफी मैच में हिस्सा लिया था, जहां मेजबान टीम ने पारी और 156 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी.

म्हात्रे की यह चोट टीम के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर तब जब उन्होंने अपनी पिछली चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन महीने बिताए थे. उम्मीद थी कि म्हात्रे ने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है, लेकिन सीजन के पहले ही मैच में फिर से चोटिल होने के बाद वह मैदान से दूर गए.

आईपीएल में आयुष म्हात्रे को लगी थी चोट

मैच के बाद मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा, “दो रन भागते समय उन्हें दर्द महसूस हुआ. अभी सटीक रिपोर्ट आना बाकी है और वह कितने समय तक अनुपलब्ध रहेंगे, इसका पता बाद में चल पाएगा. लेकिन यह दुखद है. वह हमारे साथ प्रैक्टिस कर रहे थे और इस सीजन में शानदार वापसी करने के लिए उत्सुक थे.” म्हात्रे को आईपीएल के दौरान भी इसी तरह की हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इस सीजन के लिए मुंबई का उप-कप्तान बनाए जाने से पहले उन्होंने मैच सिमुलेशन में हिस्सा लिया था और कुछ प्रैक्टिस मैच भी खेले थे. मुंबई को म्हात्रे के साथ-साथ ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की कमी खलेगी, जो इंडिया ए टीम के हिस्से के रूप में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे.

जीत पर क्या बोले सिद्धेश लाड?

कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा, “यह हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जीत थी, खासकर इसलिए क्योंकि टीम नई है. सबसे सकारात्मक बात हमारे गेंदबाजों की गेंदबाजी का तरीका रहा. यदि आप टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं, तो हमारे गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है. हमारी पहली जीत में हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, और जिस तरह से हमने क्रिकेट खेला, उससे मैं बेहद खुश हूं.”



Source link