बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! कृषि ड्रोन से छिड़काव पर मिलेगी 75% सब्सिडी, मधुबनी में 11000 एकड़ का है टारगेट

बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! कृषि ड्रोन से छिड़काव पर मिलेगी 75% सब्सिडी, मधुबनी में 11000 एकड़ का है टारगेट


होमताजा खबरकृषि

ड्रोन से छिड़काव पर मिलेगी 75% सब्सिडी, मधुबनी में 11000 एकड़ का है टारगेट

Last Updated:

Madhubani Agriculture News: बिहार के मधुबनी में कृषि ड्रोन से फसलों में छिड़काव के लिए ११ हजार एकड़ का लक्ष्य रखा गया है. गैर रासायनिक छिड़काव पर सरकार 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है, जिसके लिए किसान डीबीटी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. आइये जानते हैं बिहार सरकार की इस योजना के बारे में

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में कृषि ड्रोन से फसलों में छिड़काव के लिए 11 हजार एकड़ में छिड़काव का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. कृषि ड्रोन से तरल उर्वरक के छिड़काव की योजना में लागत का 75 फीसदी अनुदान मिलेगा. एक किसान अधिकतम 15 एकड़ के लिए आवेदन कर सकता है. इससे किसानों को लाभ भी होने वाला है. आइये जानते हैं सरकार की इस योजना के बारे में.

किसानों को मिलेगी 75% सब्सिडी

वैसे तो सरकार किसानों के लिए ऐसे कई कृषि योजनाओं को लाती रहती है. इस योजनाओं के माध्यम से किसानों को अनुदान के बारे में भी बताया जाता रहता है, लेकिन इस बार मधुबनी जिला को पौधा संरक्षण सहायक निर्देशन की तरफ से अनुदान लाया गया है, जो पूरे जिला में 11 हजार एकड़ में ड्रोन से छिड़काव करना है. गैर रसायनिक पदार्थ से खेतों में छिड़काव के लिए सरकार 75% किसानों को सब्सिडी दी जाएगी. इसके लिए वह आवेदन डीबीटी पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं, और जिला के सहायक जांच कर किसानों को लाभ देंगे.

पौधा संरक्षक सहायक निदेशक रंजीत सिंह बताते हैं कि इसके लिए रैयत ( जिसके नाम जमीन है और गैर रैयत ( जिसके नाम जमीन नहीं है ) दोनों आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास खुद की जमीन नहीं है. वह पोर्टल पर स्व घोषणा पत्र होता है. उसको फुलफील करके दे सकते हैं. इसके बाद वह योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. किसी भी प्रतिष्ठा दुकान खरीदन कर उसका बिल पोर्टल पर लगाएंगे और वह अपने खेतों को ड्रोन से छिड़काव करना चाहते है तो उन्हें मात्र 25% भुगतान करना होगा.

बायलॉजिकल छिड़काव में ये कीट है उपलब्ध

मधुबनी के किसानों के लिए पौधा संरक्षण विभाग की तरफ से ड्रोन से छिड़काव के लिए इस योजना का लाभ अभी से फरवरी 2027 तक किसान आवेदन कर लाभ ले सकते हैं. बता दें कि इसमें ड्रोन से कोई भी किसान एक एकड़ से अधिकतम 5 एकड़ के लिए आवेदन कर सकता है, जिसमें नीम ऑयल, लाइफ ट्रैप, कैरोमैन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप, येलो ट्रैप आदि गैर रसायनिक बायलॉजिकल छिड़काव कीट से किया जाएगा.



Source link