बत्तख पालन से 50 लाख की कमाई: बिहार के आर्यन का अपनाएं ये ट्रिक, जानें मांस या अंडा किसमें होगा ज्यादा लाभ ?

बत्तख पालन से 50 लाख की कमाई: बिहार के आर्यन का अपनाएं ये ट्रिक, जानें मांस या अंडा किसमें होगा ज्यादा लाभ ?


Last Updated:

Business Idea: पश्चिम चंपारण के आर्यन ने बत्तख पालन से सालाना पचास लाख की कमाई की है. उन्होंने बत्तख पालन करने वालों से कहा कि मांस की बजाय अंडों का व्यवसाय करें. इससे उन्हें लागत से दोगुना मुनाफा आसानी से मिल सकता है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

पश्चिम चंपारण: बत्तख पालन करने वालों के लिए मांस का व्यवसाय करना ज्यादा फायदेमंद है या उसके अंडों का? इसका जवाब लोकल 18 की टीम ने एक ऐसे बत्तख पालक से लिया है, जिसने करीब 7 लाख की लागत से इस कारोबार को 50 लाख का सालाना इनकम तक पहुंचा दिया है. उनका कहना है कि इस कारोबार में नुकसान की संभावना लगभग शून्य और फायदा लागत की तुलना में दो गुना है. यानि यदि कोई व्यक्ति 10 लाख लगाकर इस कारोबार को शुरू करता है, तो एक साल से भी कम समय में वो बीस लाख रुपए तक की आमदनी ले सकता है. बस ध्यान रहे कि बत्तख पालन से कारोबार अंडों का होना चाहिए न कि मांस का.

28 दिनों में निकल आते हैं चूजे

जिले के मझौलिया प्रखंड निवासी 24 वर्षीय आर्यन बताते हैं कि ‘उन्होंने पिछले साल नवंबर में बत्तख पालन की शुरुवात की थी. क़रीब डेढ़ एकड़ के तालाब में 4 हजार नर एवं मादा बत्तखों का पालन कर उन्होंने इसकी नींव रखी. पालन के चार महीने के बाद मादा बत्तखों ने अंडे देने शुरू कर दिए, जिनसे सिर्फ 28 दिनों में चूजे बाहर निकलकर आने लगे.

एक अंडे की कीमत मिल रही 12 रुपये

अंडे मिलने में बाद आर्यन ने उनकी बिक्री के लिए बाजार में भाव की जानकारी ली. जिस अंडे की कीमत दुकानों पर 6 रुपए बताई जा रही थी, उसी अंडे को हैचरी वाले 12 रुपए 50 पैसे देकर खरीद रहे थे. यानि हैचिंग के लिए बेचे गए अंडे दोगुना लाभ दे रहे थें.

एक बत्तख से सालाना मिलता है 250 अंडा
आर्यन बताते हैं कि उन्होंने बत्तख की इंडियन रनर किस्म का पालन किया है. ये किस्म साल में 250 अंडे तक देने के लिए जानी जाती है. इनमें रोग से लड़ने की क्षमता भी होती है, जिससे बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है. अंडों से हो रही कमाई को देखते हुए आर्यन ने बत्तखों की संख्या बढ़ाकर 2 हजार कर दिए, जिनमें 1600 मादाएं और 400 नर थे.

लागत से दोगुनी हो रही है कमाई

अंडा देने की शुरुआत करने के बाद इन सभी मादा बत्तखों से प्रतिदिन औसतन 1200 तक अंडे मिलने लगे. यानि साल में 4 लाख से अधिक अंडों की प्राप्ति होने लगी. करीब डेढ़ एकड़ में फैले तालाब में 2 हजार तक बत्तखों के पालन में आर्यन ने लगभग 20 से 22 लाख रूपए की लागत का वहन किया था, जिससे उन्हें अब 50 लाख से ऊपर की आमदनी मिल रही है.



Source link