पति-पत्नी की जोड़ी ने बदली किस्मत, गांव में लगाया चाऊमीन फैक्ट्री; जीविका लोन से बने आत्मनिर्भर

पति-पत्नी की जोड़ी ने बदली किस्मत, गांव में लगाया चाऊमीन फैक्ट्री; जीविका लोन से बने आत्मनिर्भर


Last Updated:

Chowmein Business Idea: बिहार में छपरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी अब मजदूर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने नहीं जाकर अपना उद्योग लगाकर खुद कमाई कर रहे हैं. साथ ही गांव के दूसरे लोगों को भी रोजगार देने का काम कर रहे हैं. इस काम में महिला और पुरुष दोनों मिल कर हिस्सा ले रहे हैं. जिले के नगरा प्रखंड अंतर्गत कल्लूपुर गांव में एक पति और पत्नी मिलकर उद्योग शुरू किए हैं, जिसमें 6 लोगों को रोजगार भी मिला है.

Top Deals Inside

पूनम कुमारी और संतोष राय दोनों पति-पत्नी है. दोनों मिलकर चाऊमीन उद्योग लगाए हुए हैं. जहां प्रतिदिन 10 क्विंटल चाऊमीन तैयार होती है और अपना ब्रांड बनाकर सारण जिले में प्रतिदिन बिक्री कर रहे हैं. इस काम को करने में अन्य लोगों को भी रोजगार मिला है.

पूनम देवी के पति संतोष कुमार राय अपने बड़े भाई के साथ बंगाल में रखकर चाऊमीन बनाने का काम कर रहे थे. बड़े भाई पहले से बनाने का काम जान रहे थे. जिन से सीख कर संतोष राय भी चाऊमीन बनाने लगे, उसके बाद उनकी पत्नी भी सीख गई. सीखने के बाद पत्नी ने कहा कि अपना उद्योग खोला जाए, लेकिन पैसा नहीं था, तो 80 हजार रुपया जीविका से लोन लेकर अपना उद्योग शुरू की, जिसमें पति-पत्नी के अलावे 4 अन्य लोगों को भी रोजगार मिला है.

लोकल 18 से खास बातचीत में पूनम कुमारी ने बताया कि उनके पति चाऊमीन बनाने के काम जान रहे थे. जिन से वह भी सीख कर जीविका से लोन लेकर उद्योग लगाई हैं और दोनों पति-पत्नी मिलकर चाऊमीन बनाते हैं. इसके अलावा 4 अन्य लोगों को भी रोजगार मिला है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जीविका से लोन लेकर अपना उद्योग लगाए हैं. जहां प्रतिदिन 10 क्विंटल चाऊमीन तैयार होता है. जिसको सारण के सभी बाजार पर बेचा जाता है. वहीं, बिक्री करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. चाऊमीन का मांग अधिक है, लेकिन पैसा नहीं रहने की वजह से अपने बिजनेस को वह आगे नही बढ़ा पा रहे हैं.

ऐसे में सरकार से उम्मीद है कि और मदद मिलेगी. जहां एक और मशीन लगाकर ज्यादा प्रोडक्शन करने की तैयारी है. जिससे और ज्यादा कमाई होगी और लोगों को भी रोजगार भी दे सकेंगे. बिहार सरकार की योजना गरीबों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link