जन्नत बिश्नोई: राहुल संग ट्रक पर चढ़ीं, फिर खूब लगाए नारे, कौन हैं यह युवा फेस
Last Updated:
Jannat Bishnoi News: राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर निकले मार्च में एक युवा चेहरा खासा चर्चा में रहा. सफेद शर्ट पहने उनके साथ ट्रक पर नजर आईं जन्नत बिश्नोई दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की एग्जीक्यूटिव काउंसलर और कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI की सदस्य हैं. राजस्थान की रहने वाली जन्नत बीए सेकंड ईयर की छात्रा हैं और छात्र राजनीति के साथ महिलाओं की सुरक्षा तथा पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय हैं. कॉलेजों में CCTV कैमरे और पिंक पुलिस बूथ लगाने की मांग उठाने वाली जन्नत आखिर कौन हैं और राहुल गांधी के मार्च में उनकी मौजूदगी क्यों चर्चा में है?
कौन हैं जन्नत बिश्नोई, जो सुप्रीम कोर्ट मार्च में राहुल गांधी के साथ आईं नजर? छात्र राजनीति से महिला सुरक्षा तक जानें
Who is Jannat Bishnoi: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल रखा है. राहुल गांधी की अगुवाई में सड़कों पर संग्राम है. सीजेपी के बाद विपक्ष भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. यही वजह है कि राहुल गांधी सोमवार को एक बार फिर सड़कों पर उतरे. वोट चोरी के आरोपों और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने सोमवार की शाम को सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला. इस मार्च को राहुल गांधी लीड कर रहे थे. राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च की तस्वीरों में उनके साथ दिखीं एक युवा चेहरे ने लोगों का ध्यान खींचा. सबके मन में सवाल है कि आखिर राहुल गांधी के साथ ट्रक पर बगल में खड़ी सफेद शर्ट पहने और प्रदर्शनकारियों के बीच नारे लगाती यह युवती कौन है?
दरअसल, सोमवार को सेंट्रल दिल्ली में विपक्ष के प्रोटेस्ट में हजारों लोग जमा हुए. राहुल गांधी के साथ तस्वीरों में कई लोग मौजूद थे. मगर एक युवा चेहरा बार-बार दिखाई दिया. जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और नेहा बोरा के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ रहे थे, तो एक लड़की भी वहीं फ्रेम में मौजूद थीं. उनका नाम है- जन्नत बिश्नोई. वह राहुल गांधी के साथ ट्रक पर खड़ी दिखीं. इतना ही नहीं, वह खूब नारे भी लगा रही थीं.
कौन हैं जन्नत बिश्नोई?
जन्नत बिश्नोई दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की एग्जीक्यूटिव काउंसलर हैं. वह कांग्रेस की युवा शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की सदस्य भी हैं. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में BA सेकंड ईयर की छात्रा हैं. वह राजस्थान से हैं और दिल्ली में कैंपस पॉलिटिक्स और छात्रों के विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रही हैं.
राहुल गांधी के साथ ट्रक पर खड़ीं जन्नत. पीटीआई
कैसे अचानक फोकस में आईं?
सोमवार की शाम को जैसे-जैसे उनके आस-पास भीड़ बढ़ी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी और नेहा बोरा के साथ एक ट्रक पर चढ़ गए. उनके साथ जन्नत बिश्नोई भी उस पर थीं. जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों का अभिवादन कर रहे थे, तो जन्नत पास ही एक साफ-सुथरी सफेद शर्ट पहने नारे लगा रही थीं.
एनडीटीवी के मुताबिक, जन्नत बिश्नोई कैंपस में महिलाओं की सुरक्षा के प्रयासों में गहराई से जुड़ी हुई हैं. उनकी मांगों में CCTV नेटवर्क और पिंक पुलिस बूथ शामिल हैं. उन्होंने पर्यावरण से जुड़े अभियानों में भी हिस्सा लिया है, जिसमें राजस्थान ट्री प्रोटेक्शन बिल से जुड़ा अभियान भी शामिल है.
किस तरह के प्रदर्शन में रहीं शामिल
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों और NSUI कार्यक्रमों के वीडियो हैं. एक वीडियो में वह महिलाओं के एक समूह का नेतृत्व करते हुए ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ (Smash the patriarchy) लिखा हुआ बैनर पकड़े हुए हैं और ‘हमें न्याय चाहिए’ (we want justice) के नारे लगा रही हैं’ यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के कालकाजी में एक नाबालिग के साथ रेप के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली-NCR में हुए व्यापक प्रदर्शनों का हिस्सा था.
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में क्या हुआ
गौरतलब है कि विपक्षी नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च शुरू किया. इसमें सेंट्रल दिल्ली में हजारों लोग जमा हुए. इस मार्च का मकसद चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना था. जब INDIA ब्लॉक के नेता मार्च कर रहे थे, तब उनकी लीगल टीम ने कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग प्रमुख के खिलाफ याचिका दायर की. हालांकि, पुलिस ने थोड़ी दूर मार्च करने के बाद विपक्षी नेताओं को रोक दिया. इसके बाद राहुल गांधी खुद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) पर अंतरिम रोक लगाने की मांग करने पहुंचे थे.