क‍िसकी दादी की हुई मौत, अभ‍िजीत या व‍िहान, सोशल मीड‍िया पर मचे बवाल का द‍िपके ने बताया सच


Last Updated:

Abhijeet Dipke Grandmother News: अभिजीत दिपके की दादी के निधन और दिल्ली पुलिस की हिरासत के बीच सोशल मीडिया पर विहान से रिश्ते को लेकर नया दावा सामने आया है. सोशल मीड‍िया पर कहा गया क‍ि अभिजीत दि‍पके की दादी नहीं विहान की दादी का न‍िधन हुआ है. सोशल मीड‍िया पर छ‍िड़ी इस बहस में अब अभिजीत दिपके ने खुद एक्‍स पर पोस्‍ट करके सच्‍चाई बताई है.

Top Deals Inside

क‍िसकी दादी की हुई मौत, अभ‍िजीत या व‍िहान, द‍िपके ने बताया सचZoom

दादी की मौत पर अभ‍िजीत दि‍पके ने एक्‍स पोस्‍ट पर क्‍या बताया (फोटो: AI)

नई द‍िल्‍ली. महाराष्ट्र के हिंगोली में दादी के निधन और दिल्ली पुलिस की हिरासत को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का मामला चर्चा में रहा. अब सोशल मीडिया पर परिवार के रिश्तों को लेकर एक और दावा सामने आया है. एक पोस्ट में कहा गया है कि विहान दिपके, अभिजीत के कजिन नहीं बल्कि उनके भतीजे हैं. पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि 10 अक्टूबर को जिस दादी का निधन हुआ वह विहान की दादी थीं, जबकि अभिजीत की दादी का निधन पहले ही हो चुका था. अब इस मामले में अभ‍िजीत द‍िपके ने एक्‍स पोस्‍ट पर इस पूरे की सच्‍चाई बताई है.

सोशल मीड‍िया पर दिपके की दादी के न‍िधान पर अभिजीत ने एक्‍स पर पोस्‍ट करके कहा है क‍ि विहान मेरा भतीजा है, कज़िन नहीं, लेकिन मुझे आपके मटर-जितने छोटे दिमाग की उस जबरदस्त हिम्मत की तारीफ करनी होगी. जिससे आप दुनिया को यह बता रहे हैं कि मेरा अपने ही परिवार के साथ क्या रिश्ता है.

10 अक्टूबर को क्या हुआ था?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अभिजीत दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में 10 अक्टूबर को निधन हुआ था. बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार थीं और इससे पहले अस्पताल में भी भर्ती रही थीं.

इसी दिन अभिजीत दिपके दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस हिरासत में थे. उनकी पार्टी ने आरोप लगाया कि परिवार को उनसे संपर्क करने में परेशानी हुई और उन्हें दादी के निधन के बाद घर लौटने की अनुमति मिलनी चाहिए थी.

अभिजीत दिपके ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए?
11 अक्टूबर को सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, अभिजीत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हिरासत के दौरान उन्हें अपना फोन इस्तेमाल करने और वकील से बात करने की अनुमति नहीं मिली. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने तड़के करीब 3:30 बजे उनसे पिता को फोन करवाया.

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि अभिजीत को दादी के निधन की जानकारी दी गई थी और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके महाराष्ट्र लौटने में मदद की पेशकश भी की गई थी. पुलिस ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया. इसको लेकर द‍िल्‍ली पुल‍िस ने एक वीड‍ियो भी जारी क‍िया था जि‍समें अभीजीत द‍िपके को दादी के न‍िधन की जानकारी देते हुए द‍िल्‍ली पुल‍ि‍स के कर्मचारी द‍िखाई दे रहे हैं.

अभ‍िजीत द‍िपके की दादी के न‍िधन के बाद सोशल मीड‍िया पर क्‍या क्‍या दावे कि‍ए जा रहे हैं (फोटो: अभ‍िजीत दीपके एक्‍स पोस्‍ट)

अब विहान और दादी के रिश्ते को लेकर क्या दावा है?
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा गया क‍ि अभिजीत दिपके की दादी का निधन तो बहुत पहले ही हो गया था. 10 तारीख को विहान दिपके की दादी का निधन हुआ था. विहान, अभिजीत का कज‍िन है. अभिजीत ने अपनी दादी की तस्वीर शेयर करते हुए दुख जताया, जबकि असल में विहान की दादी का निधन हुआ था. विहान की दादी निधन से ठीक एक दिन पहले अस्पताल में थीं और उनकी हालत बहुत खराब थी.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link