करवाचौथ पर पार्लर जाने की जरूरत नहीं, मात्र ₹300-400 में घर बैठे पाएं खूबसूरत और ग्लोइंग लुक, जानें आसान ब्यूटी टिप्स

करवाचौथ पर पार्लर जाने की जरूरत नहीं, मात्र ₹300-400 में घर बैठे पाएं खूबसूरत और ग्लोइंग लुक, जानें आसान ब्यूटी टिप्स


Last Updated:

Karwa Chauth Makeup at Home: करवाचौथ के पावन पर्व पर हर सुहागन सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की चाह रखती है. त्योहार की चमक में खुद को संवारने के लिए जहां पार्लरों में लंबी कतारें और हजारों के बिल जेब पर भारी पड़ते हैं, वहीं इस बार आपको न तो बजट की चिंता करनी है और न ही समय की किल्लत की. जौनपुर की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट सीमा गुप्ता के मुताबिक, सिर्फ 300 से 400 रुपये के साधारण खर्च और घरेलू स्किन केयर की मदद से आप घर पर ही पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं.

Top Deals Inside

Karwa Chauth Makeup at Home: करवाचौथ पर हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है. इसके लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं. कोई नई साड़ी खरीदता है तो कोई मैचिंग ज्वेलरी और मेकअप का सामान जुटाता है. करवाचौथ के दिन ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ लग जाती है. लेकिन अगर आप बजट कम होने या समय की कमी के कारण ब्यूटी पार्लर नहीं जा पा रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

आप घर पर ही मात्र 300 से 400 रुपये खर्च करके खूबसूरत लुक पा सकती हैं. मेकअप आर्टिस्ट सीमा गुप्ता ने घर पर तैयार होने के कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप कम समय और कम खर्च में तैयार हो सकती हैं.

त्योहार से पहले स्किन केयर पर दें ध्यान
मेकअप आर्टिस्ट सीमा गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी त्वचा पहले से अच्छी हो. अगर स्किन साफ और स्वस्थ है, तो मेकअप करने में ज्यादा समय नहीं लगता. ऐसे में महिलाओं को त्योहार से पहले ही अपनी त्वचा की देखभाल पर ध्यान देना चाहिए. इसके लिए अपनी त्वचा के अनुसार स्किन केयर रूटीन अपनाएं. चाहें तो फेशियल भी करा सकती हैं.

घर पर फेशियल और नए प्रोडक्ट्स से सावधानी
सीमा गुप्ता बताती हैं कि अगर महिलाएं पार्लर नहीं जा सकतीं, तो घर पर भी सामान्य तरीके से स्किन केयर कर सकती हैं. इसके लिए अपनी त्वचा के अनुकूल पपीते या फ्रूट फेशियल जैसे विकल्प चुन सकती हैं. हालांकि, किसी नए प्रोडक्ट को पहली बार इस्तेमाल करने से बचें, ताकि त्वचा पर जलन या एलर्जी की समस्या न हो.

त्योहार से एक-दो दिन पहले कराएं फेशियल
मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि करवाचौथ के दिन ही फेशियल करने के बजाय एक या दो दिन पहले कर लेना बेहतर है. इससे त्वचा को आराम मिलने का समय मिल जाता है. अगर आपकी स्किन पहले से अच्छी है, तो घर पर ही 20 से 25 मिनट में तैयार हो सकती हैं. इसके लिए महंगे मेकअप प्रोडक्ट खरीदने की भी जरूरत नहीं है.

घर में रखे मेकअप से ऐसे पाएं परफेक्ट लुक
सीमा गुप्ता बताती हैं कि अगर आपका बजट कम है, तो घर में मौजूद मेकअप के सामान से भी अच्छा लुक पाया जा सकता है. सबसे पहले चेहरे को साफ करें और त्वचा के अनुकूल मॉइस्चराइजर या बेबी क्रीम लगाएं. इसके बाद जरूरत के अनुसार कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें. आंखों पर आईलाइनर लगाएं और होंठों पर अपनी साड़ी या ड्रेस से मैच करती लिपस्टिक लगाएं.

साड़ी और मैचिंग एक्सेसरीज से पूरा करें श्रृंगार
इसके साथ माथे पर छोटी या बड़ी बिंदी, मैचिंग चूड़ियां और हल्की ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं. अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो उसके रंग के अनुसार मेकअप और एक्सेसरीज का चुनाव करें. इससे आपका लुक और भी आकर्षक लगेगा.



Source link